{"_id":"5f3922c8504ff803e604c201","slug":"all-india-congress-committee-general-secretarypriyanka-gandhi-vadra-in-shimla-with-her-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट विवाद सुलझाकर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, खुद को किया होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट विवाद सुलझाकर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, खुद को किया होम क्वारंटीन
Sun, 16 Aug 2020 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चले लंबे विवाद को हल करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं। यहां वह अपने निजी आवास छराबड़ा में ठहरने के लिए अपने दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों के साथ आईं हैं। हालांकि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा साथ नहीं आए हैं। सूत्रों के अनुसार ये सभी 19 अगस्त को सड़क मार्ग से दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका ने पहले 10 अगस्त के लिए प्रशासन से ई-पास हासिल किया था, लेकिन राजस्थान के राजनीतिक संकट के कारण उनका दौरा टल गया था। अब वहां का विवाद हल होने पर प्रियंका अब अपने दोनों बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ छराबड़ा पहुंची हैं। बताते हैं कि रविवार को मौसम खराब होने के कारण प्रियंका दिनभर घर में ही रहीं।
विज्ञापन
प्रियंका ने शिमला जिला प्रशासन से ई-पास के लिए आवेदन किया था। कायदे के अनुसार उन्हें अब होम क्वारंटीन रहना होगा। बता दें कि प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर पयर्टन स्थल छराबड़ा में है। यहां समीप ही राष्ट्रपति निवास भी है।
विज्ञापन