फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alka Lamba Statement, BJP running away from discussion in Parliament on burning issues

Alka Lamba Statement: अलका बोलीं- ज्वलंत मुद्दों पर संसद में चर्चा से भाग रही भाजपा

Wed, 27 Jul 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jul 2022 06:51 PM IST
सार

नगरोटा बगवां में बाल मेले में स्वर्गीय जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करने और बेरोजगार संघर्ष यात्रा का शुभारंभ करवाने पहुंचीं अलका लांबा ने भाजपा को घमंडी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के दफ्तर में बैठाया हुआ है।

विज्ञापन
Alka Lamba Statement, BJP running away from discussion in Parliament on burning issues
मंच पर अलका लांबा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में बेरोजगार संघर्ष यात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। भाजपा सरकार अपनी कमियां छिपाने के लिए संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दे रही है। नगरोटा बगवां में बाल मेले में स्वर्गीय जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करने और बेरोजगार संघर्ष यात्रा का शुभारंभ करवाने पहुंचीं अलका लांबा ने भाजपा को घमंडी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के दफ्तर में बैठाया हुआ है। कांग्रेस के 16 सांसदों को बाहर बैठाया है। भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने को संसद में चर्चा नहीं होने दे रही है, जबकि दोषी दूसरे दलों को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


 लांबा ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को भारतीयों का अपमान बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इसी मानसून सत्र में सेना में रोके हुई ढाई लाख भर्तियों को खोला जाए। कहा कि देश भर में बेरोजगारी और महंगाई मुख्य मुद्दे हैं। हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस बार के चुनाव में सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी को ठगों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जनता को मुफ्त का लालच देकर आप पार्टी ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वासियों को रोजगार और महंगाई में कमी चाहिए न कि फ्री बिजली।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से कांग्रेस डरने वाली नहीं: चौहान
 प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। लोगों में महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ  रोष है। लोगों का ध्यान बंटाने के लिए केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस ने शिमला शहर में भाजपा सरकार और भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ  पोल खोल, हल्ला बोल अभियान चलाया है। कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हाईकमान जिसे टिकट देगा, उसके पक्ष में पार्टी एकजुट होकर प्रचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश चौहान ने बुुधवार को शिमला में प्रेस सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार देश के लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्षी दलों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। बिना किसी एफआईआर पिछले सात साल से इस मामले की पूछताछ चल रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। गत दिन राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं को प्रदर्शन करने से रोका गया। इसकी कांग्रेस निंदा करती है।

कहा कि प्रदेश में इन दिनों सेब सीजन चल रहा है और बागवान कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने सेब बागवानों की कोई सुध नहीं ली। बागवानी मंत्री का कोई अता पता नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किसानों-बागवानों की मांगों पर चुप्पी साधे हैं। कांग्रेस ने भी बागवानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किए हैं और आगे भी प्रदर्शन करेगी। कार्टन के दाम इस बार 80 रुपये तक जा पहुंचे हैं। 

 

कांग्रेस ने बदल दी सत्याग्रह की शब्दावली: रणधीर

 भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि वह भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली पार्टी है। कांग्रेस शासन के दौरान गांधी परिवार के खिलाफ  प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज किया। ईडी अपना कर्तव्य निभा रही है और कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि मोती लाल वोहरा की ओर से नेशनल हेराल्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को 90 करोड़ का ऋण दिया गया था। फिर इसे बट्टे खाते में डाल दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह की शब्दावली को बदनाम किया है।

इसका इस्तेमाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए किया था। कांग्रेस ने इसका इस्तेमाल भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल में जयराम सरकार के खिलाफ  चार्जशीट नहीं ला पा रही है। इनके पास मौजूदा सरकार के खिलाफ  बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने विधायक रामलाल ठाकुर को बयानवीर की संज्ञा देते हुए कहा कि रामलाल सिर्फ  प्रेस को बयान देने के लिए हैं और जमीनी स्तर पर उनका प्रदर्शन शून्य है। इस दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed