फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alert in villages of bangana una After bats found dead

मृत चमगादड़ मिलने के बाद गावों में अलर्ट जारी, लोगों में निपाह वायरस का खौफ

Sat, 26 May 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sat, 26 May 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
alert in villages of bangana una After bats found dead

मृत चमगादड़ मिलने के बाद इन गावों में अलर्ट जारी किया गया है। बंगाणा उपमंडल के कुखेड़ा स्कूल परिसर में तीन मृत मिले चमगादड़ों का मामला सामने आने के बाद निपाह वायरस का खौफ लोगों को सताने लगा है। 

विज्ञापन


मामला उजागर होने से स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुखेड़ा स्कूल में पहुंचकर मृत चमगादड़ों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए पुणे भेजा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि इनकी मौत किन कारणों से हुई। सिरमौर के बाद ऊना में चमगादड़ों के मरने की खबर फैलते ही लोगों में निपाह वायरस होने की आशंका जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ ने परिसर में दो मृत चमगादड़ देखे

alert in villages of bangana una After bats found dead

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग ने कुखेड़ा स्कूल के साथ लगते तीन-चार गांवों में अलर्ट जारी कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 

गौर हो कि स्कूल स्टाफ ने परिसर में दो मृत चमगादड़ देखे लेकिन इस मामले को हल्के में लिया। जैसे ही उन्हें सिरमौर में चमगादड़ों के मरने के पीछे निपाह वायरस के अंदेशे की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। 

साथ ही, बच्चों के लिए बनाए मिड डे मील को फेंककर स्कूल में छुट्टी कर दी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को लेकर पशुपालन विभाग से संपर्क किया और पशुपालन विभाग की एक टीम वीरवार देर सायं स्कूल पहुंची।

 उस समय स्कूल परिसर में एक चमगादड़ का कंकाल ही मिला। उस समय पशुपाल विभाग ने स्कूल परिसर के नजदीक लगी आग का हवाला देते हुए चमगादड़ों की मौत आग से होने का अंदेशा जताया था।

मृत चमगादड़ को सैंपल के लिए पशुपालन विभाग को सौंपा

alert in villages of bangana una After bats found dead

लेकिन आज स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कार्यकारी सीएमओ निखिल सहोड़ की अध्यक्षता में पहुंची तो उन्हें भी एक चमगादड़ मृत अवस्था में मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ को सैंपल के लिए पशुपालन विभाग को सौंप दिया है।

स्कूल के  मुख्याध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मृत चमगादड़ों की सूचना तुरंत विभाग को दे दी थी। पशुपालन विभाग ने स्थिति सामान्य बताने के बाद ही आज स्कूल को चलाया गया। 

कार्यकारी सीएमओ डॉ. निखिल सहोड़ ने बताया कि विभाग ने स्कूल के साथ लगते इलाके में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में किसी को भी तेज बुखार आता है तो वो पेरासिटामोल का सेवन कर नजदीकी अस्पताल में उपचार लें। कार्यकारी सीएमओ ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed