फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert in Himachal after terrorist attack in jammu.

आतंकी हमले के बाद शक्तिपीठों में अलर्ट

Sun, 22 Mar 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 22 Mar 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
Alert in Himachal after terrorist attack in jammu.

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पुलिस थाने पर हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल पुलिस सतर्क हो गई है। चैत्र नवरात्रों के चलते हिमाचल के शक्तिपीठों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नवरात्रों के चलते चिंतपूर्णी, ज्वालाजी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की चहल बढ़ गई है।

विज्ञापन


जिसके मददेनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं में चौकसी बढ़ाई गई है। आतंकी हमले के बाद खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद चंबा सीमा पर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने चिंतपूर्णी में सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को पूरी तरह से चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिला में पुलिस ने बार्डर क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी है, बाहरी राज्यों से हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने पुलिस कर्मियों को मंदिरों के आसपास किसी भी संदिग्ध की मौजूदगी पर फौरन गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लोगों को भी सर्तक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के मद्देनजर शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इस बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed