नए साल पर नशे की ओवरडोज, छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का जश्न मनाने हिमाचल प्रदेश के कुमारहट्टी आए इंजीनियरिंग स्टूडेंट की शराब के अधिक सेवन से मौत हो गई। अंबाला से एक संस्थान के नौ लड़कों का ग्रुप न्यू ईयर मनाने कुमारहट्टी आया था। पूरा ग्रुप एक निजी होटल में ठहरा।
इसके बाद देर रात तक न्यू इयर का दौर चला, जहां खूब शराब चली। इसके बाद सभी सो गए। मगर सुबह जब युवक बार बार उठाने के बावजूद नहीं उठा तो उसे साथी उपचार के लिए सोलन अस्पताल ले गए। मगर यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
लीवर फेल होने से हुई जम्मू के छात्र की मौत
पुलिस ने युवक की शिनाख्त अरूण कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी विजय नगर जम्मू के रूप में की है। जांच अधिकारी ने बताया कि नौ युवकों का ग्रुप निजी गाड़ियों में कुमारहट्टी होटल देर शाम पहुंचा।
यहां एक निजी होटल में बुकिंग के चलते सामान रखने के बाद सभी न्यू इयर मनाने निकल गए। न्यू इयर के बाद सभी देर रात वापिस पहुंचे थे।
मामले की पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी धर्मपुर रघुवीर ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
रिपोर्ट में पाया गया कि शराब के अधिक सेवन से लीवर डैमेज होने के बाद युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।