फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alankrit of kullu will study computer science at the University of Toronto

उपलब्धि: टोरंटो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे हिमाचल के अलंकृत, मिली छात्रवृत्ति

Sun, 28 Aug 2022 10:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 10:07 PM IST
सार

कुल्लू जिला मुख्यालय के छात्र अलंकृत वर्मा कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। उन्हें लेस्टर बी पियर्सन छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। चार साल तक टोरंटो विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी करेंगे।

विज्ञापन
Alankrit of kullu will study computer science at the University of Toronto
अलंकृत वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिला मुख्यालय के छात्र अलंकृत वर्मा कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। उन्हें लेस्टर बी पियर्सन छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। चार साल तक टोरंटो विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी करेंगे। छात्रवृत्ति के लिए दुनिया भर के 37 मेधावी विद्यार्थी चुने गए हैं। कंप्यूटर साइंस में अलंकृत के अलावा अमेरिका की एक छात्रा का चयन किया गया है। कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित लेस्टर बी पियर्सन छात्रवृत्ति के लिए अलंकृत का चयन होने से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।यह छात्रवृत्ति कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लेस्टर बी पियर्सन के नाम पर 2017 में शुरू की गई थी।

विज्ञापन


2022 में यह छात्रवृत्ति विभिन्न संकायों में दुनिया भर के 37 विद्यार्थियों को दी गई है। अलंकृत वर्मा दुनिया भर के दो विद्यार्थियों में से एक हैं, जिन्हें टोरंटो विश्वविद्यालय ने कंप्यूटर विज्ञान विभाग में इस छात्रवृत्ति के लिए चुना है। अलंकृत के पिता विवेक वर्मा और माता शालिनी ने कहा कि उनके बेटे की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के अलावा दुनिया भर की 11 अन्य अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में भी हुआ था। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए टोरंटो विश्वविद्यालय को चुना है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई कुल्लू के ओएलएस और सत्य मोहन स्कूल में हुई है। अलंकृत की इस उपलब्धि पर बहन केशिका, दादी सुलोचना और दादा किशोरी लाल वर्मा, नानी राज उप्पल और नाना देवेंद्र उप्पल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed