फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Akhil Kumar leaves for Portugal to participate in the World Kick Boxing Competition

Bilaspur News: अखिल कुमार विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने पुर्तगाल रवाना

Sat, 18 Nov 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 07:32 PM IST
सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले के अखिल कुमार विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुर्तगाल रवाना हो गए हैं। अखिल किक बॉक्सिंग विश्व कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Akhil Kumar leaves for Portugal to participate in the World Kick Boxing Competition
अखिल कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के अखिल कुमार विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुर्तगाल रवाना हो गए हैं। अखिल किक बॉक्सिंग विश्व कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों शुभकामनाएं दी हैं। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत की 44 सदस्यीय टीम भाग लेगी। इसमें बिलासपुर के अखिल कुमार भी शामिल हैं। अखिल ने एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


वहीं टर्की में आयोजित किक बॉक्सिंग विश्व कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पद जीत चुके हैं। अखिल बिलासपुर के देलग गांव से संबंध रखते हैं। उनके पिता पुरुषोत्तम कुमार भारतीय सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव डॉ. संजय कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 17 से 26 नवंबर तक होगी। किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल विशेष रूप से टीम के साथ पुर्तगाल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed