फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Akhand Jyoti scheme will start soon in himachal

फिलहाल विधायक ही बनेंगे सरकारी स्कूलों के ‘मोती’, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 05 Jun 2018 01:18 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 05 Jun 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Akhand Jyoti scheme will start soon in himachal

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने को सरकार की ‘अखंड ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना अब ‘जुगाड़’ से चलेगी। योजना को शुरू करने के लिए विधायकों को ही स्कूलों का ‘मोती’ बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, सरकारी स्कूलों से निकलकर अच्छे ओहदों पर पहुंचे लोगों को सरकार तलाश कर रही है। जब तक सरकार को ऐसे लोग नहीं मिलते, तब तक विधायक ही योजना के साथ जुड़ेंगे।  प्रदेश सरकार ने बजट-2018 में ‘अखंड ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन


योजना के तहत सरकारी स्कूल से पढ़कर अच्छे ओहदे पर पहुंचे व्यक्ति को सम्मानित कर उस स्कूल का मोती बनाया जाएगा। वह व्यक्ति संबंधित स्कूल संचालन में सहायता भी करेगा। सरकार इन लोगों के समक्ष अपना प्रस्ताव रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ‘जुगाड़’ की तकनीक अपना रही

Akhand Jyoti scheme will start soon in himachal

सहमति के बाद ही उन्हें उस स्कूल का मोती बनाया जा सकेगा। इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा। इसलिए योजना को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ‘जुगाड़’ की तकनीक अपना रही है।  
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि योजना में स्थानीय लोगों और पंचायतों को शामिल किया जाएगा।

सरकार का प्रयास है कि ऐसे पूर्व छात्रों को मार्गदर्शक के तौर पर उनके स्कूलों से जोड़ा जाए। इससे स्कूलों के विकास और शिक्षा के स्तर में सुधार में उनकी मदद ली जा सकेगी। सभी विधायकों से भी आग्रह किया गया है कि वे उन स्कूलों से जुड़ें, जहां से उन्होंने पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed