फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ajay makan target modi govt for taking u turn.

मोदी जी, 6 महीने पार मगर यू टर्न क्यों ले रही सरकार?

Sat, 20 Dec 2014 10:05 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
ajay makan target modi govt for taking u turn.

हिमाचल एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन की शुरुआत सियासत के पाठ से हुई। बैठक का शुभारंभ करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने एनएसयूआई के युवा नेताओं को भाजपा सरकार की नाकामियों पर प्रकाशित ‘छह महीने पार यू टर्न सरकार’ किताब खुद भी पढ़ी और अन्यों से भी पढ़वाई।

विज्ञापन


माकन ने बताया कि भाजपा ने चुनाव से पहले बड़े बड़े वायदे किए लेकिन सत्ता में आते ही यू टर्न लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वादों से मुकर रही है। यूपीए की योजनाओं का नाम बदलकर सिर्फ नकल मारी है। अमीर दोस्तों के हित में राष्ट्र और जनहित को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विदेशों में जमा काला धन वापस लाने के बजाय भाजपा सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। विपक्ष में रहते भाजपा ने चीन पर बड़े बड़े बयान दिए लेकिन अब चुप क्यों है। बीमा बिल और हेंडरसनब्रुक्स पर अब मोदी सरकार यू टर्न ले रही है। रेल किराया बढ़ाकर मोदी सरकार ने अपने पिछले बयानों को ही झुठला दिया। स्वच्छ राजनीति का वादा करने वाली भाजपा की सरकार में दागी मंत्री ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन दी राज्यों में कामकाज की रिपोर्ट

ajay makan target modi govt for taking u turn.

एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक का धर्मशाला में वीरवार को आगाज हो गया। बैठक का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने किया। उन्होंने युवा नेताओं को राजनीतिक पहलुओं के संबंध में कई टिप्स दिए।

दोपहर सवा 12 बजे अजय माकन वापस दिल्ली चले गए। बैठक में देश भर के सभी राज्यों के एनएसयूआई प्रभारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहुंचे। दोपहर बाद विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रभारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने बैठक में अपने अपने राज्यों के कामकाज की रिपोर्ट रखी। बैठक में पदाधिकारियों को सोशल मीडिया का प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

एनएसयूआई की हिमाचल प्रभारी तनु यादव का कहना है कि पहले दिन प्रभारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने अपने अपने राज्यों की पिछले छह माह की परफारमेंस दी। यह रिपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपी जाएगी। पहले दिन की बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम जोन और नेहरू युवा केंद्र के पूर्व उपाध्यक्ष वीपी सिंह ने भी भाग लिया।

आज का शेड्यूल

ajay makan target modi govt for taking u turn.

रोजी एम जोन और वीपी सिंह ने बैठक के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत भरमौरी, अमित पठानिया, राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी ने कहा कि संगठन का इतना बड़ा आयोजन हिमाचल में पहली बार हो रहा है। बैठक में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भी युवाओं को कई टिप्स दिए।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन चार सत्र आयोजित होंगे। पहले सत्र में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिस्सा लेंगे। इसके बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली पदाधिकारियों को टिप्स देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed