{"_id":"5d77c50b8ebc3e014d6803aa","slug":"airfare-will-have-to-be-paid-three-times-more-on-the-day-of-t20-match-in-dharamshala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: टी-20 मैच के दिन तीन गुना ज्यादा देना होगा हवाई किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: टी-20 मैच के दिन तीन गुना ज्यादा देना होगा हवाई किराया
Wed, 11 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में 15 सितंबर को होने वाले टी-20 मैच का क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। धौलाधार की दिलकश वादियों में क्रिकेट के रोमांच के लिए देश भर से लोग धर्मशाला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मैच के दिन के लिए धर्मशाला (कांगड़ा) आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान के लिए सभी सीटें एडवांस में बुक हो गई हैं। टिकटों की पूरी बिक्री होने के कारण फ्लाइट के शेड्यूल को भी 15 सितंबर के बुकिंग चार्ट से हटा दिया है।
विज्ञापन
इधर, एयर इंडिया ने 15 सितंबर को होने वाली दोनों उड़ानों के लिए टिकट के दामों में तीन गुना तक बढ़ोतरी की है। एयर इंडिया की दो फ्लाइटें दिल्ली से गगल के लिए उड़ान भरती हैं।
विज्ञापन
रविवार 15 सितंबर को इनमें से सुबह 6:30 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का किराया सामान्य चार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया है। इसके अलावा सुबह 10:55 पर आने वाली दूसरी फ्लाइट का किराया सामान्य 6 हजार से 17 हजार हो गया है। उस दिन तीन ही फ्लाइटें दिल्ली से गगल के लिए आएंगी, जिनमें से स्पाइस जेट पहले से ही बुक है।
Trending Videos
स्पाइस जेट गगल एयरपोर्ट के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि 15 सितंबर को स्पाइस जेट की एक ही उड़ान दिल्ली से धर्मशाला के लिए है। इसकी एडवांस बुकिंग हो गई है। वहीं एयर इंडिया के मैनेजर मिलन गुरंग ने बताया कि डिमांड के चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है।