फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aircraft, auto and mobile design will be made in Himachal's NIT Hamirpur

हिमाचल के इस संस्थान में बनेंगे एयरक्राफ्ट, ऑटो और मोबाइल के उम्दा डिजाइन

Sat, 30 Jan 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Aircraft, auto and mobile design will be made in Himachal's NIT Hamirpur
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में अब एयरक्राफ्ट, मोबाइल और ऑटोमोबाइल के उम्दा डिजाइन बनेंगे। संस्थान में दो नए डिग्री कोर्स शुरू करने का भी खाका तैयार किया है। बैचलर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ डिजाइन दोनों नए कोर्स आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे। संस्थान ने इन दोनों नए डिग्री कोर्स के पाठ्यक्रम, क्लासरूम, टीचिंग स्टाफ और अन्य जरूरी उपकरणों को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में चर्चा के लिए लाया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव शिक्षा मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और एमबीए की ही पढ़ाई हो रही है। दो नए डिग्री कोर्स शुरू होने से न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि देशभर के अन्य युवाओं के लिए यह संस्थान भविष्य में रोजगार के नए द्वार खोलेगा। अभी तक देशभर के चुनिंदा एनआईटी में ही डिजाइनिंग के ये कोर्स चल रहे हैं। उधर, एनआईटी हमीरपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि बीओजी में मंजूरी मिलने के बाद दोनों नए कोर्स संस्थान में शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed