फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Air services himachal: ATR 42 flight will start in Shimla before winter tourism season

हवाई सेवा: विंटर पर्यटन सीजन से पहले शिमला में शुरू होगी एटीआर 42 की फ्लाइट

Fri, 20 Aug 2021 11:15 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 11:15 AM IST
सार

  शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 72 सीटर विमान उतरने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में सैकड़ों पेड़ बाधक बन गए हैं। रनवे कम चौड़ा होने से बीते डेढ़ वर्ष से शिमला-दिल्ली हवाई सेवा बंद है। 

विज्ञापन
Air services himachal: ATR 42 flight will start in Shimla before winter tourism season
जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा - फोटो : एयरइंडिया

विस्तार

पहाड़ों की रानी शिमला में इस वर्ष विंटर पर्यटन सीजन से पहले एटीआर 42 की फ्लाइट शुरू होगी। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में हो रही देरी पर केंद्र सरकार पुरानी व्यवस्था पर लौटने वाला है। इन दिनों मंत्रालय के स्तर पर 42 सीटर विमान की खरीद प्रक्रिया जारी है। संभावित है कि नवंबर या दिसंबर 2021 तक शिमला के लिए दिल्ली से एटीआर 42 की सेवा शुरू हो जाएगी। शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 72 सीटर विमान उतरने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में सैकड़ों पेड़ बाधक बन गए हैं। रनवे कम चौड़ा होने से बीते डेढ़ वर्ष से शिमला-दिल्ली हवाई सेवा बंद है। फरवरी 2020 में आखिरी बार दिल्ली से शिमला के लिए विमान आया था। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे में 1200 मीटर रनवे की लंबाई व चौड़ाई और बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया ने बीते वर्ष नवंबर में सर्वेक्षण किया था। बाधा सीमा सर्वेक्षण (ओएलएस) के लिए अथॉरिटी की टीम दौरा भी कर चुकी है।
विज्ञापन


बड़े हवाई जहाज की सुरक्षित लैंडिंग को 1500 मीटर रनवे चाहिए। शिमला हवाई अड्डे के तीनों ओर गहरी खाई है। ऐसे में रनवे करीब 1500 तक करने की तैयारी है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे की सेंट्रल लाइन से दाएं औ बाएं 75-75 मीटर की स्ट्रीप होना जरूरी है। इसके लिए पेड़ काटने होंगे। इसे लेकर एफसीए केस बनाया गया है, लेकिन मामला अभी फाइलों में है। इसके अलावा राज्य सरकार से भूमि भी दी जानी है। इन औपचारिकताओं में समय लगेगा। ऐसे में केंद्र ने शिमला के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए एटीआर 42 दोबारा शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला, कुल्लू के लिए घटा हेली टैक्सी का किराया
चंडीगढ़ से कुल्लू और धर्मशाला के लिए केंद्र सरकार ने हेली टैक्सी का किराया कम कर दिया है। चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए अब प्रति सवारी 6500 रुपये किराया लगेगा। पहले यह किराया प्रति व्यक्ति 7600 रुपये था। धर्मशाला-चंडीगढ़ का किराया पहले 8600 रुपये था जिसे घटाकर 5700 रुपये कर दिया गया है। शिमला से कुल्लू का किराया पहले की तरह 4000 रुपये और शिमला से धर्मशाला का किराया 5000 रुपये रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed