फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   air service from chandigarh to kullu started

क्या बात! अब चंडीगढ़ से प्लेन में घूमने आइए देवभूमि

Mon, 30 May 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू) Updated Mon, 30 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
air service from chandigarh to kullu started
पहली उड़ान का तय समय चंडीगढ़ से भुंतर सुबह 9 बजे होगा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पर्यटन सीजन के बीच चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए चार्टर्ड विमान सेवा शुरू हो गई है। रविवार को नौ सीटर सीसना ग्रैंड कैरावन 208- बी एयरक्राफ्ट ने सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन यह सेवा मिलेगी। सभी फ्लाइट्स नॉन शेड्यूल रहेंगी। पैसेंजर की संख्या को देखते हुए दिन में कितनी भी उड़ानें भरी जा सकती हैं।

विज्ञापन


भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के साथ दिल्ली के लिए भी चार्टर्ड विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। कंपनी ने हिमाचल में पहली बार भुंतर से गगल (धर्मशाला) और शिमला तीनों एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए भी उड़ानों की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


कुल्लू में संचालन और प्रमोशन का काम बागवान बुद्धि प्रकाश ठाकुर की कंपनी एयर हिमालय देख रही है। कंपनी का कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट से करार हुआ है। इस कंपनी ने भुंतर-चंडीगढ़ के लिए सबसे पहले 2014 में उड़ानें शुरू की थी। 2015 में 25 जून को उड़ानें बंद करनी पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने कहा कि इस साल नियमित सेवाएं दी जाएंगी। उधर, सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन सीजन में सैलानी आसानी से मनाली की वादियों में पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है। जमीन मुहैया होते ही सुविधाएं बढ़ेंगी।


6999 रुपये है बेस किराया

पहली उड़ान चंडीगढ़ से भुंतर के लिए सुबह 9 बजे होगी। एयरक्रॉफ्ट 10 बजे भुंतर पहुंचेगा। भुंतर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 10:10 पर होगी। रविवार को पहली उड़ान में भुंतर से तीन यात्री चंडीगढ़ के लिफ्ट किए गए। कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच बेस फेयर 6999 (बिना टैक्स) निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed