फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Air service charges for Manimahesh Yatra reduced, this time it will cost Rs 6,680

Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा के लिए हवाई सेवा शुल्क घटा, इस बार लगेंगे 6,680 रुपये

Wed, 25 Jun 2025 10:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 10:55 AM IST
सार

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हेली सर्विस प्रदाता कंपनियों के टेंडर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के कार्यालय भरमौर में खोले गए। इसमें हिमालयन हेली टैक्सी सर्विस की तरफ से एक तरफा 3340 रुपये सबसे कम दाम भरे हैं। 

विज्ञापन
Air service charges for Manimahesh Yatra reduced, this time it will cost Rs 6,680
पवित्र मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालु 6,680 रुपये में हवाई सेवा के जरिये यात्रा कर सकेंगे। पिछले वर्ष की तुलना में 550 रुपये कम लगेंगे। हेली टैक्सी के दाम कम होने को लेकर खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। मंगलवार को पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हेली सर्विस प्रदाता कंपनियों के टेंडर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के कार्यालय भरमौर में खोले गए। इसमें हिमालयन हेली टैक्सी सर्विस की तरफ से एक तरफा 3340 रुपये सबसे कम दाम भरे हैं। जबकि, दोनों तरफ के 6680 रुपये किराया रहेगा। इस बार इस प्रकिया में अन्य ओर चार कंपनी ने टेंडर भरे।

विज्ञापन


इसमें चिपशन, राजस, थंबी और ऐरो कंपनी शामिल रही। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि इस बार पांच कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया। सबसे कम दाम हिमालयन हेली टैक्सी सर्विस के रहे। बताया कि ये टेंडर तीन साल के लिए हैं। अगर फिर भी शर्त के मुताबिक कंपनी किसी भी नियम का पालन करने से पीछे हटती है या कंपनी के खिलाफ शिकायतें पहुंचती हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है। बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान हेली टैक्सी के सेवा श्रद्धालुओं को 8 अगस्त से 31 अगस्त तक मिलेगी। यदि कंपनी की सहमति रहती है तो एक अगस्त से हेली टैक्सी के सेवा आरंभ की जा सकती है।

विज्ञापन

 मणिमहेश यात्रा में नॉन-बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग में खाद्य सामग्री पर रहेगा प्रतिबंध
 मणिमहेश यात्रा-2025 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देश अनुसार नॉन-बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग में खाद्य सामग्री पर और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा, साथ ही पवित्र डल झील के जल गृह क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार की गतिविधि पर भी प्रतिबंध रहेगा। सभी लंगर समितियों से सेनिटेशन शुल्क चेक के माध्यम से लिया जाएगा और सभी संस्थाओं को अपनी ऑडिट रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जमा करवानी होगी। प्रत्येक लंगर समिति की पहचान के लिए पांच पहचानपत्र वितरित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर ददमा से पट्टी तक किसी भी प्रकार के लंगर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकानें एवं लंगर केवल चिह्नित स्थानों पर ही लगाए जा सकेंगे। बिना अनुमति कोई भी व्यावसायिक गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी।

लंगरों में शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य होगी। जो संस्थाएं और दुकानदार साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।  मणिमहेश यात्रा से संबंधित सभी लंगर समितियां के अध्यक्षों के साथ बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने ये आदेश जारी किए। बैठक में उन्होंने सभी लंगर समितियां से आग्रह किया कि इस बार होली कलाह मार्ग पर पहली बार लंगर लगाने वाली संस्थाओं से कोई सेनिटेशन फीस नहीं ली जाएगी और साथ ही 15 से 30 जुलाई 2025 तक हड़सर से डल झील तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी लंगर संस्थाओं से सक्रिय योगदान की अपील की गई है। इस बार श्री मणिमहेश यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालुओं से यात्रा अवधि में पंजीकरण शुल्क 20 रुपये और गैर यात्रा अवधि में 100 रुपये प्रति श्रद्धालु से पंजीकरण शुल्क के रूप में लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed