फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Air flights will start from Kangra to Amritsar, Dehradun and Kullu

Kangra News: कांगड़ा से अमृतसर, देहरादून और कुल्लू के लिए शुरू होंगी हवाई उड़ानें

Wed, 11 Oct 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Oct 2023 08:00 PM IST
सार

प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे से जल्द यात्रियों को अमृतसर, कुल्लू और देहरादून के लिए नई उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इससे सैलानियों और स्थानीय लोग कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन
Air flights will start from Kangra to Amritsar, Dehradun and Kullu
कांगड़ा हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे से जल्द यात्रियों को अमृतसर, कुल्लू और देहरादून के लिए नई उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इससे सैलानियों और स्थानीय लोग कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। धर्मशाला में हुई विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा विदेश जाने वाले या वहां से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हवाई अड्डा परिसर के भीतर ही मनी एक्सचेंज काउंटर लगाया जाएगा, जहां यात्री बिना परेशानी के अपने देश की करेंसी को यहां रुपये में बदल सकेंगे। वहीं बस अड्डा से पर्यटन नगरी धर्मशाला तक यात्रियों के लिए शटल बसें चलाने पर भी चर्चा की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने की।

विज्ञापन


बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया, कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, एडीएम कांगड़ा रोहित राठौड़ भी मौजूद रहे। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और बहुत से निर्णय लिए गए। हवाई अड्डा के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कार्य में तेजी लाते हुए यह निर्णय लिया गया है कि हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य अब एक ही चरण में पूरा किया जाएगा। पहले इसे दो चरणों में पूरा करने की योजना थी। इस संबंध में एडीएम कांगड़ा रोहित राठौड़ ने समिति के सामने सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। हवाई अड्डे के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हवाई अड्डे के सामने बने बस स्टाॅप पर बसें न रुकने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। नेशनल हाईवे अथाॅर्टी ऑफ इंडिया ने इन दोनों ही विषयों पर विचार करने और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed