फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur fraud case: Accused woman confesses to taking money from 17 people

एम्स बिलासपुर ठगी मामला: आरोपी महिला ने 17 लोगों से पैसे लेने की बात कबूली

Sat, 17 Feb 2024 09:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Feb 2024 09:57 AM IST
सार

एम्स में सफाई कर्मी के नियुक्ति के लिए पैसे लेने की शिकायत बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur fraud case: Accused woman confesses to taking money from 17 people
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद

विस्तार

एम्स बिलासपुर में सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए ठगी करने के मामले में एक आरोपी महिला ने 17 लोगों से पैसे लेने की बात कबूली है। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसने बताया है कि कई लोगों से 20 हजार तो कई लोगों से 40 हजार रुपये लिए, जिन्हें मामले की मुख्य आरोपी को दे दिया। आरोपी महिला भी सफाई कर्मियों को नियुक्ति करने वाली कंपनी की कर्मचारी बताई जा रही है। उधर, पुलिस का एक दल मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए गुजरात गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने शुक्रवार को थाना में शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया था। उनके भी बयान दर्ज किए गए हैं। पंजाब के किरतपुर निवासी दो व्यक्तियों ने भी नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सिक्योरिटी के नाम पर उनसे नकद 20-20 हजार रुपये लिए, लेकिन बाद में न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस दिए। उधर, इस सारे मामले की शिकायत करने वाले राजपुरा पंचायत के उपप्रधान सतदेव शर्मा ने ठगी का शिकार हुए लोगों के साथ शुक्रवार को परिधि गृह में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सारे मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष अन्वेषण टीम ) का गठन करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एम्स में सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने वाली कंपनी की चयन प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में है। इस कंपनी के कर्मचारी एम्स में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने का टेंडर मिलने के बाद से गरीब लोगों से नौकरी देने के नाम पैसे ले रहे हैं। कई लोग तो पैसे देकर एम्स में सफाई कर्मचारी नियुक्त भी हुए हैं। वह नौकरी जाने के डर से सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

एम्स में सफाई कर्मी के नियुक्ति के लिए पैसे लेने की शिकायत बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है। एक आरोपी महिला से पूछताछ की गई है। मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गुजरात गई है। - शिव कुमार चौधरी, एएसपी, बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed