फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AI Summit protest probe: Haryana police reached Chidgaon with Delhi police.

AI Summit protest Probe: जांच करने के लिए शिमला आई थी हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस के साथ पहुंच गई चिड़गांव

Sun, 01 Mar 2026 09:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 09:43 AM IST
सार

हिमाचल पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दिल्ली पुलिस के साथ आई हरियाणा पुलिस की टीम शिमला में एक अन्य मामले की जांच के आई थी। लेकिन, टीम दिल्ली पुलिस के साथ चिड़गांव पहुंच गई।

विज्ञापन
AI Summit protest probe: Haryana police reached Chidgaon with Delhi police.
haryana police - फोटो : फाइल

विस्तार

एआई समिट में प्रदर्शन को लेकर दर्ज केस में वांछित तीन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हिमाचल पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दिल्ली पुलिस के साथ आई हरियाणा पुलिस की टीम शिमला में एक अन्य मामले की  जांच के आई थी। लेकिन, टीम दिल्ली पुलिस के साथ चिड़गांव पहुंच गई।

विज्ञापन

अब पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि दिल्ली में दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वहां की पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस की टीम चिड़गांव किस उद्देश्य से गई थी। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब शोघी बैरियर में टीम को एफआईआर के बाद जांच में शामिल होने के लिए रोका गया। इस दौरान हरियाणा पुलिस की टीम ने बताया कि वह शिमला में किसी अन्य आपराधिक मामले की जांच के लिए आई थी। इस टीम में हरियाणा पुलिस के करीब पांच कर्मचारी शामिल थे। अब पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि हरियाणा पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस के साथ चिड़गांव क्यों गई थी। इसको लेकर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ ही संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिमला पुलिस ने शोघी में दिल्ली पुलिस की ओर से कब्जे में ली गई डीवीआर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जिससे भविष्य में जांच में जरूरत होने पर इसे हासिल किया जा सके। इसके अलावा अन्य जरूरी दस्तावेजों को भी रिकॉर्ड के रूप में प्राप्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के एसीपी समेत करीब 20 पुलिस कर्मियों को नामजद किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईपीएस अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस हिमाचल पुलिस की कार्रवाई को गैरकानूनी बता रही है, तो वहीं हिमाचल पुलिस के मुताबिक सादे कपड़ों में पुलिस की कार्रवाई से कई सवाल खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद होटल मालिक की शिकायत पर ही पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस वजह से दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच घंटों टकराव की स्थिति बनी रही। मामले में गंभीर धाराएं होने के कारण आने वाले समय में जांच के लिए पुलिस संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को पूछताछ के लिए भी तलब कर सकती है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला संवेदनशील है, इस वजह से अभी इस बारे में और कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed