फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AI Summit case: Delhi Police also looking for Himachal's Nigam Bhandari, granted anticipatory bail

एआई समिट मामला: दिल्ली पुलिस को हिमाचल के निगम भंडारी की भी तलाश, अग्रिम जमानत मिली

Sat, 28 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

युकां के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी किन्नौर निवासी भंडारी ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन
AI Summit case: Delhi Police also looking for Himachal's Nigam Bhandari, granted anticipatory bail
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

एआई समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस के रडार पर आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल युकां के पूर्व अध्यक्ष निगम भंडारी को अग्रिम जमानत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली ने भंडारी को 24 मार्च तक अग्रिम जमानत दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने 25000 के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानतदार पर अंतरिम राहत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने और बुलाए जाने पर जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया। वह अपना मोबाइल फोन चालू रखेंगे और बिना इजाजत देश नहीं छोड़ेंगे। शिकायत करने वाले से कॉन्टैक्ट और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

विज्ञापन


 

युकां के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी किन्नौर निवासी भंडारी ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। यह मामला एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन से संबंधित है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के कारण कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बाधित हुई और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई। वहीं, बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की आशंका और सहयोग करने की बात कहते हुए अग्रिम जमानत की मांग की। यह तर्क दिया गया कि भंडारी मौके पर मौजूद नहीं थे और इस मामले में उनका कोई रोल नहीं था। भंडारी को नोटिस नहीं दिया गया है। उधर, दिल्ली पुलिस का दावा है कि एआई समिट प्रदर्शन मामले में भंडारी भी संलिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed