{"_id":"5ce93869bdec22076100c4b0","slug":"agustawestland-chopper-for-cm-jairam-thakur-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के लिए अगस्ता वेस्टलैंड से मंगवाया नया हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के लिए अगस्ता वेस्टलैंड से मंगवाया नया हेलीकॉप्टर
Sun, 26 May 2019 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 May 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पवन हंस के हेलीकॉप्टर के खराब होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आवाजाही के लिए अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है। यह अस्थायी व्यवस्था आगामी दो महीनों के लिए की गई है। यह हेलीकॉप्टर दो महीने के लिए किराये पर लिया गया है। इसी के साथ सामान्य प्रशासन विभाग नए हेलीकॉप्टर को लीज पर लेने के लिए जल्दी ही टेंडर लगाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में पवन हंस का बड़ा हेलीकॉप्टर सीएम जयराम ठाकुर के साथ लगाया गया था। यही हेलीकॉप्टर जनजातीय क्षेत्रों के लिए आपात सेवाओं में भी इस्तेमाल हो रहा था। पहले इसे शिमला से चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा के लिए भी इस्तेमाल किया गया, मगर अब यह खराब हो गया है। दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पवन हंस इसे ठीक नहीं कर सकी है। इस कंपनी की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं मानी जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में चुनाव के बीच जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास भाजपा का हेलीकॉप्टर रहा। वहीं अब चुनाव निपट जाने के बाद सरकार ने तात्कालिक व्यवस्था करते हुए पवन हंस कंपनी का पांच सीटर हेलीकॉप्टर किराये पर ले लिया है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर इसी नए हेलीकॉप्टर में शनिवार को नई दिल्ली गए। यह हेलीकॉप्टर हिमाचल सरकार के पास आगामी दो महीनों तक रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव आरएन बत्ता ने हेलीकाप्टर की स्टॉप गैप अरेेंजमेंट करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्दी ही स्थायी व्यवस्था के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं।