फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AG's team won the title match of cricket competition

Shimla News: एजी की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मैच

Wed, 04 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
AG's team won the title match of cricket competition
रवि ने 23 गेंदों में ठोंके 68 रन
विज्ञापन

मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार नितिन शर्मा को मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कैप्टन जितेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को गुम्मा के प्रगतिनगर मैदान में खेला गया। इसमें विद्युत बोर्ड और महालेखाकार हिमाचल प्रदेश (एजी) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

विद्युत बोर्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवरों में 125 रन बनाए। रितेश ने 44 गेंदों में 48 रन, कप्तान नरवीर ठाकुर ने 25 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। एजी की तरफ से नितिन शर्मा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गौरव ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एजी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। रवि ठाकुर ने 23 गेंदों में 68 और अमित ठाकुर ने 21 गेंदों में 43 रन (नाबाद) बनाए। एजी ने 8.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार एजी टीम के रवि ठाकुर को मिला। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार विद्युत बोर्ड की टीम के राजेश कुमार को दिया गया। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार एजी टीम के अभिमन्यू राणा को और बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार एजी के आतिश भलैक को मिला। मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार एजी के नितिन शर्मा को दिया गया इन्होंने 2 मैचों में 110 रन और 9 विकेट (हैट्रिक सहित) हासिल किए। मुख्य अतिथि महालेखाकार सुशील ठाकुर और सुशील कुमार ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी जगमोहन ठाकुर, अभय शर्मा, सुरंग गांगरा, रमेश दत्त शर्मा, हेमेन्द्र भारद्वान, रमेश और राकेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article