फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   agriculture university palampur sign memorandum of understanding with Pune based conpany

गर्भधारण के बाद अब बछड़ी ही पैदा करेगी गाय

Thu, 22 Apr 2021 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
agriculture university palampur sign memorandum of understanding with Pune based conpany
गाय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में अब आने वाले दिनों में गायों से अब बछड़ी ही पैदा होगी। कृत्रिम गर्भाधान से अब बछड़े पैदा न होने की संभावना न के बराबर रहेगी। इससे किसानों को अब गाय की नस्ल आगे चलाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। आधुनिक कृषि औजारों के कारण खेत में हल जोतने में बैलों का प्रयोग कम होने से अब हर कोई गाय से बछड़ी की ही उम्मीद करता है।

विज्ञापन


लिहाजा, कृषि विवि पालमपुर का मवेशियों में आनुवांशिक लाभ के लिए सेक्सुअल सीमेन के इस्तेमाल को लेकर जेनस एबीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे के साथ एक समझौता (एमओयू) हुआ है। कंपनी विवि को ऐसे टीके (स्ट्रा) देगी। जिससे गाय की बछड़ी ही पैदा होगी। इससे आने वाले दिनों में सड़कों में घूमने वाले लावारिस पशु भी कम दिखेंगे। कंपनी की ओर से विवि को दिए गए टीकों को पुख्ता करने के लिए विवि अपनी लैब में इस पर शोध करेगा। विवि करीब डेढ़ साल तक इस पर अपना शोध करेगा। इसका शोध स्वदेशी और विदेशी गाय दोनों पर होगा।
विज्ञापन


कृषि विवि के कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने और विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. मधुमीत सिंह ने बताया कि यह राज्य में पहले से ही जमा किए गए वीर्य के उपयोग के संबंध में किया गया पहला अध्ययन है। विवि और कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. अरविंद गौतम, हेड ऑपरेशन राहुल गुप्ता ने वर्चुअल मोड के माध्यम से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विवि के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed