फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agriculture news shimla

बरसात की मार : मंडियों में खराब पहुंच रही बंद और फूलगोभी की खेप

Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
agriculture news shimla
फसल में दाग पढ़ने से गिरे दाम, ढली सब्जी में 5 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिकी गोभी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सूखे के बाद अब सब्जियों पर बरसात की मार पड़नी शुरू हो गई है। बारिश की वजह से सब्जियां दागी और खराब होनी शुरू हो गई हैं।
राजधानी की ढली सब्जी मंडी में बंदगोभी और फूलगोभी की दागी खेप पहुंच रही है। इसके चलते किसानों को फसल के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। रविवार को सब्जी मंडी में फूलगोभी पांच से 21 और बंदगोभी पांच से 25 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। दो हफ्ते पहले किसानों को गोभी के 10 से 35 रुपये तक दाम मिल रहे थे। ठियोग से मंडी में गोभी की खेप लेकर पहुंचे बागवान रमेश और गौरव ने बताया कि खेतों से जब फसल तोड़ते हैं तो उस समय ठीक होती है। उसके बाद जब मंडी पहुंचाने के लिए गाड़ी में लाते हैं, तो सब्जी गीली होने के चलते दागी हो जाती है। इसके अलावा इन दिनों सब्जी मंडी में बीन और शिमला मिर्च की खेप भी पहुंच रही है।

सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि इन दिनों सब्जी मंडी में ठियोग, चियोग, कुमारसैन और मशोबरा से गोभी की सप्लाई आ रही है। इसमें ज्यादातर फूलगोभी की खेप खराब पहुंच रही है। पहले से ही दागी होने के चलते फसल बाहरी राज्यों में पहुंचने पर और ज्यादा खराब हो रही है। ढली मंडी से पंजाब, दिल्ली और हरियाणा को गोभी की सप्लाई भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed