{"_id":"632c934cee4e81231d0554b3","slug":"agniveer-recruitment-in-shimla-s-rampur-17-000-youth-will-sweat-to-join-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment : शिमला के रामपुर में 17,000 युवा सेना में जाने के लिए बहाएंगे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment : शिमला के रामपुर में 17,000 युवा सेना में जाने के लिए बहाएंगे पसीना
Thu, 22 Sep 2022 10:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:25 PM IST
सार
भर्ती निदेशक कर्नल सलव सनवाल ने कहा कि 12 से 21 अक्तूबर तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिक (अग्निवीर) भर्ती के संदर्भ में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : indian army
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में 12 से 21 अक्तूबर तक सेना में भर्ती होने के लिए 17,000 हजार युवा पसीना बहाएंगे। भर्ती में सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के हजारों युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती निदेशक कर्नल सलव सनवाल ने कहा कि 12 से 21 अक्तूबर तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिक (अग्निवीर) भर्ती के संदर्भ में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस रैली में सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के करीब 17,000 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को इस दौरान चार जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उम्मीदवारों के ठहरने के लिए कमेटी हॉल, बुशहर सदन रामपुर में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग को सेना भर्ती रैली मैदान को समतल करने और नगर परिषद रामपुर को अस्थायी शौचालय बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन