फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agnihotri said Multinational building will be built in the name of Dr. Bhimrao Ambedkar near Haroli Rampur bri

Una News: हरोली-रामपुर पुल के पास बनाएंगे डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से बहुदेशीय भवन, अग्निहोत्री ने किया एलान

Wed, 06 Dec 2023 05:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 05:14 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने हरोली-रामपुर पुल के समीप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से एक भव्य बहुदेशीय भवन बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण साधन माना। 

विज्ञापन
Agnihotri said Multinational building will be built in the name of Dr. Bhimrao Ambedkar near Haroli Rampur bri
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को समृद्धि और समानता की दिशा में मुड़ने का मार्ग दिखाया। देश के लिए उनका योगदान सिर्फ संविधान निर्माण तक ही सीमित नहीं था। बल्कि उन्होंने शिक्षा, रोजगार, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए भी काम किया। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समूरकलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। उप मुख्यमंत्री ने हरोली-रामपुर पुल के समीप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से एक भव्य बहुदेशीय भवन बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण साधन माना।  इसलिए उन्होंने अनेक शिक्षा संस्थानों की स्थापना की। अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय समाज के साथ आधुनिक भारत के नेता और समर्थक भी रहे।

विज्ञापन


जिनका योगदान आज भी स्मरणीय है। भारतीय संविधान निर्माता और समाजसेवी ने भारतीय समाज में सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विदेश में अध्ययन कर विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने भारतीय समाज के उन वर्गों की आवश्यकता को समझते हुए सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए संघर्ष किया। विकास कार्यों पर उन्होंने बताया कि लगभग 400 करोड रुपये की लागत से लठियानी-मंदली के मध्य आधुनिक पुल बनाया जा रहा। जबकि दोनों ओर के सड़क निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। इस पूरे कार्य पर लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी सेल के अध्यक्ष रवि कांत बस्सी के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, जिला परिषद सदस्य दुलैहड़ नरेश कुमारी, पूर्व विधायक गणेश दत भरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा, सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर, एडवोकेट वीरेंद्र मनकोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed