फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agneepath scheme: CM Jairam said that will give priority to Agniveers in jobs in police, home guards and other departments

Agneepath scheme: सीएम जयराम बोले- अग्निवीरों को पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभागों में नौकरी में देंगे प्राथमिकता

Sat, 18 Jun 2022 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निवीरों को पुलिस के अलावा होमगार्ड व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को सेना में जोड़ना है। 

विज्ञापन
Agneepath scheme: CM Jairam said that will give priority to Agniveers in jobs in police, home guards and other departments
कुल्लू में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अग्निपथ योजना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को दूसरे विभागों में भी प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इस पर प्रदेश सरकार भी विचार कर रही है। पुलिस के अलावा होमगार्ड व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को सेना में जोड़ना है। चार साल की सेवा देने के बाद 25 फीसदी युवाओं को सेना में आगे जाने का अवसर मिलेगा। नौजवानों के लिए प्रधानमंत्री ने एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है और युवाओं में देशभक्ति का भाव जागृत करना है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देश व प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों को घेरते हुए कहा कि अग्निपथ योजना पर राजनीति की जा रही है। प्रदेश में विधानसभा के चुनाव नजदीक है, ऐसे में उनका भला नहीं होने वाला है। सदर कांग्रेस विधायक पर कहा कि चुनाव आने दो उनपर ज्यादा बात नहीं करना चाहते हैं। जिस तरह की भाषा से वह बात करते हैं वह कुल्लू व हिमाचल की संस्कृतिक नहीं है। फोरलेन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर जल्द सरकार विचार करेगी। इस पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भुंतर हवाई अड्डे से लेकर कुल्लू अस्पताल तक फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed