शिमला: व्यक्ति नहीं पद के साथ होती है शक्ति, डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस अधिकारियों को दी नसीहत
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि कुल्लू जैसी घटनाएं पुलिस की बरसों की मेहनत को एक झटके में खराब कर देती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में उच्चाधिकारियों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने सभी आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि शक्ति व्यक्ति के नहीं बल्कि पद के साथ होती है। ऐसे में अधिकारियों को किसी हेलो इफेक्ट से गलतफहमी में नहीं आना चाहिए और इस बात को हमेशा अपने ध्यान में रखना चाहिए। यह एडवाइजरी शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद जारी किए गए हैं। इस एडवाजरी में डीजीपी ने आगे कहा है कि सभी अधिकारी अपने व्यक्ति के अंदर के ब्लाइंड स्पॉट या कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने के लिए काम करें। इसके लिए वह किसी विशेषज्ञ या विभाग के ही किसी अधिकारी की मदद ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि गुस्सा या तनाव होने से सिर्फ वही बच सकता है जो अपनी परेशानी को स्वीकार कर ठीक करना चाहता है। सभी पुलिस अधिकारियों को शांत रहकर काम करना चाहिए और दूसरों को सम्मान देना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी वजह से भड़काए जाने पर उग्र नहीं होना चाहिए और लोगों से जुड़ाव रखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का ज्यादातर काम समन्वय से ही संभव है। ऐसे में एक दूसरे का सम्मान कर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस बात को समझना चाहिए कि डीजीपी से लेकर कांस्टेबल तक एक जैसी ही वर्दी पहनते हैं और एक जैसी ही नीति से बंधे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जैसी घटनाएं पुलिस की बरसों की मेहनत को एक झटके में खराब कर देती है।