फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the approval of the cabinet, the DPR of the bulk drug park will be sent to the center, 30,000 will get

Bulk Drug Park: बल्क ड्रग पार्क की डीपीआर तैयार, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 21 Sep 2022 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

बल्क ड्रग पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। अधिकारियों को एक दल निवेशकों को निवेश का न्योता देने के लिए हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद का दौरा करेगा। दो हफ्ते के रिकॉर्ड  समय में लगभग 1923 करोड़ की लागत के पार्क की डीपीआर तैयार कर ली गई है। 

विज्ञापन
After the approval of the cabinet, the DPR of the bulk drug park will be sent to the center, 30,000 will get
सीएम जयराम केंद्रीय मंत्री मांडविया से मिले। - फोटो : ANI

विस्तार

मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद बल्क ड्रग पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। अधिकारियों को एक दल निवेशकों को निवेश का न्योता देने के लिए हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद का दौरा करेगा। दो हफ्ते के रिकॉर्ड  समय में लगभग 1923 करोड़ की लागत के पार्क की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसमें 1000 करोड़ रुपये का अनुदान केंद्र सरकार देगी। डीपीआर तैयार करने में न तो कोई परामर्शी नियुक्त किया गया और न ही इस पर अतिरिक्त धनराशि खर्च की है। राज्य सरकार को बुधवार को यह रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बल्क ड्रग पार्क में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है।

विज्ञापन


इसमें लगभग 30,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। देश भर के फार्मा उद्योगों की एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट (एपीआई) मांग को भी यह पार्क पूरा करेगा। पार्क में बल्क ड्रग इकाइयों के लिए कुशल लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए पार्क में ही सेंटर ऑफ  एक्सिलेंस के साथ एक सेटेलाइट सेंटर का प्रावधान भी रखा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट में 300 टीपीएच की क्षमता वाला स्टीम प्लांट, 120 मेगावाट क्षमता का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, 15 एमएलडी क्षमता वाले जल भंडार, सॉल्वेंट एक्सट्रेक्शन प्लांट, 5 एमएलडी तक के रसायनिक निर्वहन की स्थिति में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज वाला कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेट प्लांट और सामान्य ढांचागत से संबंधित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्रीय मंत्री मांडविया का आभार जताया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाकात कर बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए आभार जताया। प्रदेश को बल्क ड्रग फार्मा पार्क आवंटित करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की विकासात्मक आवश्यकताओं को सदैव प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क देश में फार्मा क्षेत्र को सुदृढ़ करने और प्रदेश में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने में सहायक होगा। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पार्क स्थापित करने में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed