फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After taking off from Bir paragliding site, the pilot got caught in a storm and fell on the lintel of the hous

Himachal: बीड़ पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरने के बाद अंधड़ की चपेट में आया पायलट, घर के लेंटर पर गिरा

Sat, 31 May 2025 02:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)/कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 May 2025 02:36 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में शनिवार सुबह अंधड़ की चपेट में आने से पैराग्लाइडर पायलट घायल हो गया। सुबह 10:30 बजे के बाद पायलट ने बीड बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन बीच मे अंधड़ शुरू हो गया। 

विज्ञापन
After taking off from Bir paragliding site, the pilot got caught in a storm and fell on the lintel of the hous
अंधड़ की चपेट में आने से पायलट घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में शनिवार सुबह अंधड़ की चपेट में आने से पैराग्लाइडर पायलट घायल हो गया। सुबह 10:30 बजे के बाद पायलट ने बीड बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन बीच मे अंधड़ शुरू हो गया। इसकी चपेट में पायलट आ गया और करीब 20 किलोमीटर आ पहुंचा।

विज्ञापन


पायलट जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर के लेंटर पर जा गिरा और चोटिल हो गया। इसके बाद पायलट को एंबुलेंस में जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल की रोटरी क्लब के सदस्यों व पहलुन गांव के लोगों ने मदद की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के विजय कुमार ने सुबह 11:00 बजे के करीब बिलिंग से उड़ान भरी और अचानक आए अंधड़ के कारण उसका पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया। पायलट ग्लाइडर के साथ जोगिंद्रनगर की मसुली पंचायत में एक घर की छत गिर गया। गांव की महिलाओं ने एंबुलेंस से घायल विजय को अस्पताल पहुंचाया। विजय कुमार पिछले कुछ समय से बीड़ में ही रह रहा थ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed