{"_id":"5f0dc8b72dd30e05110b3ac7","slug":"after-snake-bite-family-kept-on-treating-the-child-with-exorcism-throughout-the-night-died-in-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने डसा, रात भर झाड़-फूंक से बच्चे का इलाज करवाते रहे परिजन, सुबह मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने डसा, रात भर झाड़-फूंक से बच्चे का इलाज करवाते रहे परिजन, सुबह मौत
Tue, 14 Jul 2020 08:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक से इलाज के अंधविश्वास ने 13 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। यह घटना सरकाघाट उपमंडल के बैंहजी गांव की है। रात को बच्चे की हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक उपमंडल के बैंहजी गांव में सूर्यांश (13) पुत्र संजय कुमार रात को सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे उसे बिस्तर पर कुछ चीज होने का अहसास हुआ। परिजनों ने लाइट जलाई तो बिस्तर पर सांप को देखकर हैरान हो गए। सांप ने सूर्यांश को डस लिया था और उसकी टांग से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पास के ही एक गांव के व्यक्ति को बुलाकर झाड़-फूंक करवाने लगे। रात भर झाड़-फूंक का सिलसिला जारी रहा। जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य कंद्र भोरंज लाया गया। यहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हमीरपुर पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को घटना की सूचना दी। सरकाघाट पुलिस ने हमीरपुर पहुंचकर सूर्यांश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन