{"_id":"64ef4293ff693febf000c845","slug":"after-six-years-kala-chana-will-be-available-again-in-ration-depots-food-supply-corporation-sent-proposal-fo-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: छह साल बाद राशन डिपुओं में फिर मिलेगा काला चना, निगम ने सरकार की मंजूरी को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: छह साल बाद राशन डिपुओं में फिर मिलेगा काला चना, निगम ने सरकार की मंजूरी को भेजा प्रस्ताव
Thu, 31 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 31 Aug 2023 05:00 AM IST
सार
प्रदेश सरकार राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली दालों में बदलाव करने जा रही है। बीते सालों से डिपुओं में मलका, माश, दाल चना और मूंग में से तीन दालें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
चने की दाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली दालों में बदलाव करने जा रही है। बीते सालों से डिपुओं में मलका, माश, दाल चना और मूंग में से तीन दालें दी जा रही हैं। अब इनमें से एक दाल को हटाकर काला चना दिया जाना है। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसको लेकर लोगों से सुझाव मांगे थे। उपभोक्ताओं ने काला चना की मांग की है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तीन किलो दालें, दो लीटर सरसों तेल, रिफाइंड और 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दे रही है। सरकार इन सभी खाद्य वस्तुओं पर 30 से 35 रुपये तक सब्सिडी देती है। आटा और चावल पर केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि काला चना दिया जा रहा है। अक्तूबर में डिपो में इसकी सप्लाई भेज दी जाएगी। काफी अरसे से दालें नहीं बदली गई हैं।
विज्ञापन
विभाग को दिए सैंपल लेने के निर्देश
प्रदेश सरकार ने विभाग के अधिकारियों को राशन डिपुओं से सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। राशन में गड़बड़ी न हो, इसके लिए सैंपल की जांच करने के लिए कहा गया है। बीते चार महीनों में भी चीनी और नमक के सैंपल फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन