फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After reaching BJP office shimla, US representatives raised questions on China and Tibet

शिमला: भाजपा दफ्तर पहुंचकर अमेरिकी प्रतिनिधियों ने दागे चीन और तिब्बत पर सवाल, जानें पूरा मामला

Wed, 11 May 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 10:37 AM IST
सार

अमेरिकी दूतावास के उत्तर भारत कार्यालय की राजनीतिक अधिकारी करेन मैक्क्रीया और दूतावास की ही आर्थिक और राजनीतिक विशेषज्ञ कवलीन चटवाल मंगलवार को चक्कर शिमला में भाजपा मुख्यालय दीपकमल पहुंचीं। यहां भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल ने हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर इनका स्वागत किया।

विज्ञापन
After reaching BJP office shimla, US representatives raised questions on China and Tibet
भाजपा दफ्तर में अमेरिकी प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा दफ्तर पहुंचकर अमेरिकी प्रतिनिधियों ने चीन और तिब्बत पर सवाल दागे। भाजपा की संगठनात्मक ताकत समझने अमेरिकी दूतावास की दो महिला प्रतिनिधि शिमला पहुंचीं। इन्होंने मिशन रिपीट के मॉडल को जाना। इन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं से सवाल किए कि चीन का यहां की राजनीति में किस तरह का दखल है और इस पर गंभीर चर्चा की। यह अमेरिकी प्रतिनिधि भाजपा से राजनीतिक गुर सीखने के बहाने चीन और तिब्बत पर बड़ी दिलचस्पी से सवाल पूछते रहे। अमेरिकी दूतावास के उत्तर भारत कार्यालय की राजनीतिक अधिकारी करेन मैक्क्रीया और दूतावास की ही आर्थिक और राजनीतिक विशेषज्ञ कवलीन चटवाल मंगलवार को चक्कर शिमला में भाजपा मुख्यालय दीपकमल पहुंचीं। यहां भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल ने हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर इनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इन्होंने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत अध्ययन किया। इन विशेषज्ञों ने यह जानना चाहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट के लिए किस तरह की तैयारी कर रही है। यह भी पूछा कि चूंकि हिमाचल प्रदेश की सीमा चीन से लगती है और निर्वासित तिब्बत के बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा धर्मशाला में हैं तो चीन का यहां की राजनीति में किस तरह का दखल रहता है। करेन मैक्क्रीया और त्रिलोक जमवाल ने राज्य भाजपा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जमवाल ने करेन की ओर से पूछे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक साल बाद कांग्रेस देश से समाप्त हो जाएगी। कांग्रेस केवल वंशवाद में विश्वास करती है। उनके नेताओं का चयन योग्यता के आधार पर नहीं है, हिमाचल इसका एक आदर्श उदाहरण है।
विज्ञापन


उन्होंने चीन और तिब्बत पर पूछे सवाल पर बताया कि चीन का हिमाचल प्रदेश की सियासत पर कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। चीन ने भारतीय सीमाओं को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण चीन ऐसा करने में विफल रहा है। मोदी के नेतृत्व में सब सुरक्षित हैं। हिमाचल ने भी चीनी कंपनियों के ग्लोबल टेंडर रद्द किए हैं। आज चीन को एहसास हो गया है कि भारत कमजोर देश नहीं है। केरन ने तिब्बत सरकार और दलाईलामा की मदद के लिए हिमाचल सरकार की सराहना की। जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कभी भी तिब्बत सरकार में हस्तक्षेप नहीं करता है और उनके चुनाव में भी मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed