फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After protests Himachal govt withdrew DA-arrears payment notification

Himachal: विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने वापस ली कर्मचारियों को एरियर के भुगतान की अधिसूचना

Wed, 06 Mar 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ समेत कई संगठनों ने एरियर के तरीके पर एतराज जताया। वित्त विभाग ने आज इस मामले पर बैठक बुला ली है।  

विज्ञापन
After protests Himachal govt withdrew DA-arrears payment notification
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारियों और पेंशनरों के रोष और कर्मचारी संघों के विरोध के बाद राज्य सरकार ने एरियर भुगतान से संबंधित दोनों अधिसूचनाएं दूसरे दिन ही वापस ले ली हैं। मंगलवार को राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ समेत कई संगठनों ने एरियर के तरीके पर एतराज जताया। वित्त विभाग ने आज इस मामले पर बैठक बुला ली है।  राज्य सरकार ने सोमवार को प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का एरियर देने के आदेश जारी किए थे। नए वित्त वर्ष में कुल एरियर का साढ़े चार फीसदी भुगतान किया जाना था। यह एक जनवरी 2016 से दिया जाना है। इसमें डेढ़ प्रतिशत की अदायगी मार्च में की जानी थी।

विज्ञापन


इसके बाद हर माह 0.25 प्रतिशत से अधिक एरियर की अदायगी नहीं की जानी थी। एरियर वेतन और पेंशन के साथ दिया जाना था। महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान भी डेढ़ प्रतिशत प्रति माह कर दर से किया जाना था। इस पर कर्मचारी संघों को एतराज था। प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेतन पुनरीक्षण एवं महंगाई भत्ते की बकाया राशि की अदायगी के निर्धारित मापदंडों पर महासंघ ने रोष जताया। संजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को विवादित अधिसूचना वापस लेने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


वेतन एरियर की अदायगी में लगने थे 33 साल
संजीव महासंघ के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि इस अधिसूचना के अनुसार वेतन एरियर की  अदायगी के लिए लगभग 33 वर्ष और महंगाई भत्ते की अदायगी के लिए लगभग 5 वर्ष का समय लगना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed