फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   after postpone of Himachal cabinet meeting school opening issue also pending

हिमाचल में कैबिनेट बैठक टलने से स्कूल खोलने का मामला भी लटका

Wed, 07 Oct 2020 04:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
after postpone of Himachal cabinet meeting school opening issue also pending
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल मंत्रिमंडल की नौ अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक टलने से प्रदेश में स्कूल खोलने का मामला भी लटक गया है। अब आगामी सप्ताह तय होने वाली बैठक के बाद ही तय होगा कि 15 अक्तूबर के बाद स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा में बिना परीक्षा दिए प्रमोट होने के फैसले के लिए अभी इंतजार करना होगा। प्रदेश में 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने और कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट करने के मामलों पर नौ अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में फैसला होना था। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है।

विज्ञापन


15 अक्तूबर से बोर्ड कक्षाओं दसवीं और जमा दो कक्षा को खोलने का प्रस्ताव बनाया गया है। नौवीं से जमा दो कक्षा वाले स्कूल खोलने का विकल्प भी प्रस्ताव में शामिल है। पहली से आठवीं कक्षा को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का प्रस्ताव भी तैयार है। पिछली कक्षा की परीक्षा के पचास फीसदी अंकों, वर्तमान कक्षा की इंटरनल असेसमेंट के तीस फीसदी और टीचर असेसमेंट के बीस फीसदी अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed