{"_id":"665857168078e266b8025295","slug":"after-paying-obeisance-at-the-famous-jakhu-hanuman-temple-in-shimla-priyanka-gandhi-did-a-road-show-in-solan-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला के हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेकने के बाद प्रियंका गांधी ने सोलन में किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला के हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेकने के बाद प्रियंका गांधी ने सोलन में किया रोड शो
Thu, 30 May 2024 04:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 May 2024 04:45 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोलन के मालरोड पर रोड शो किया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने जाखू हनुमान मंदिर में की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोलन के मालरोड पर रोड शो किया। इस दाैरान उनके साथ हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व सीपीएस संजय अवस्थी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले प्रियंका गांधी शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर पहुंचीं। इस दाैरान उन्होंने मंदिर में पूजा की और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की। बता दें, शिमला के जाखू में भगवान हनुमान का प्राचीन मंदिर है। रिज पर बने चर्च के पास से पैदल मार्ग के अलावा मंदिर रोपवे या टैक्सी के जरिये भी पहुंचा जा सकता है। मान्यता है कि इस स्थान पर हनुमान जी ने लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी का पर्वत ले जाते समय विश्राम किया था। लेकिन इनका भार इतना ज्यादा था कि चोटी आधी धंस गई।
विज्ञापन
बाद में हनुमान जी ने ऋषि से हिमालय में पाई जाने वाली संजीवनी बूटी की जानकारी ली और वचन दिया कि वह वापस लौटते समय जरूर उनसे मिलेंगे। इसके बाद हनुमान जी यहां से हिमालय की ओर चल दिए। कहा जाता है कि हनुमान जी वापस लंका जाते वक्त यहां से तो नहीं गुजरे लेकिन उनकी एक मृर्ति यहां प्रकट हुई, जिसके बाद इस ऋषि ने उनका एक छोटा सा मंदिर बना दिया। तब से यह स्थान काफी पवित्र माना जाता है। यह मंदिर समुद्र तल से करीब 8048 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वर्ष 2010 में यहां 108 फीट की हनुमान प्रतिमा स्थापित की थी। यह भारत की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। 108 फुट मूर्ति अमिताभ बच्चन के हनुमान भक्त दामाद ने बनवाई थी।