{"_id":"60d7526e73705e301f567fd1","slug":"after-one-and-a-half-months-pharmacy-and-nursing-institutes-will-open-in-himachal-from-june-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद हिमाचल में 28 जून से खुलेंगे फार्मेसी और नर्सिंग संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने बाद हिमाचल में 28 जून से खुलेंगे फार्मेसी और नर्सिंग संस्थान
Sat, 26 Jun 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:49 PM IST
सार
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 28 जून से फार्मेसी और नर्सिंग संस्थान खुल रहे हैं। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में चिकित्सा महाविद्यालय, आयुर्वेदिक महाविद्यालय और दंत महाविद्यालय 23 जून से खुल गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग हिमाचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से करीब डेढ़ महीने से बंद 60 फार्मेसी और नर्सिंग संस्थान सोमवार यानि 28 जून से खुल जाएंगे। संस्थानों में आने से पहले नर्सिंग छात्राओं को कोविड रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। सोमवार से ही नर्सिंग छात्राओं के प्रैक्टिकल शुरू होंगे। इनकी ड्यूटियां अस्पतालों में भी लगाई जाएंगी। मरीजों की देखरेख से लेकर इंजेक्शन, दवाइयां, मरीजों का प्रतिदिन का रिकॉर्ड आदि समझाया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही एसओपी भी जारी किया जाएगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हॉस्टल में सफाई, किचन खानपान व्यवस्था आदि के बारे में एडवाइजरी जारी की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 28 जून से फार्मेसी और नर्सिंग संस्थान खुल रहे हैं। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में चिकित्सा महाविद्यालय, आयुर्वेदिक महाविद्यालय और दंत महाविद्यालय 23 जून से खुल गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए बनेगी टीम
फार्मेसी, नर्सिंग संस्थानों में व्यवस्था के निरीक्षण के लिए सरकार एक टीम गठित करेगी। यह टीम संस्थानों का समय समय पर निरीक्षण करेगी और नियमों की अवहेलना करने पर जुर्माना लगाएगी।
विज्ञापन