फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After fresh snowfall in Rohtang pass BRO started snow clearance mission

ताजा हिमपात के बाद बीआरओ ने फिर शुरू किया रोहतांग बहाली का काम

Sun, 08 Mar 2020 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Mar 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
After fresh snowfall in Rohtang pass BRO started snow clearance mission
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चार दिन बर्फबारी के बाद रविवार को बीआरओ ने नए सिरे से रोहतांग बहाली की मुहिम शुरू की। शनिवार रात को रोहतांग दर्रा में डेढ़ फीट जबकि कोकसर और मढ़ी में एक फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। अटल टनल के साउथ पोर्टल धुंधी में भी एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। बीआरओ की 70 आरसीसी के जवानों ने कोठी से बर्फ हटाने की मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन


गुलाबा कैंप से आगे तक बीआरओ का काफिला पहुंच गया है। कोकसर की 94 आरसीसी टीम ने सुबह कोकसर से गुफा होटल सुरंग के नॉर्थ पोर्टल तक मशीन भेजकर यातायात बहाल कर दिया है। बीआरओ 70 आरसीसी की दूसरी टीम ने गुफा होटल से तांदी और जिला मुख्यालय केलांग को भी घाटी से जोड़ दिया है। 94 आरसीसी के सहायक अभियंता योगेश ने बताया कि कोकसर में बीती रात एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई। रविवार को स्नो कटर के जरिये नॉर्थ पोर्टल तक यातायात बहाल किया है। 
विज्ञापन


बीआरओ के 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने बताया कि बीआरओ को कोठी से दोबारा बर्फ हटाने की मुहिम शुरू करनी पड़ी। पिछले चार दिनों के ताजा बर्फबारी सड़कों पर जम गई है। बताया कि रविवार को लाहौल घाटी के तमाम अंदरूनी सड़कों से बर्फ हटा दिया है। उन्होंने बताया कि शून्य से नीचे तापमान में भी उनकी टीमों के हौसले बुलंद हैं। उधर, रविवार को मौसम खुलने पर प्रसिद्ध स्कीइंग ढलान सोलंगनाला में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे और जमकर बर्फ में अठखेलियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed