फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   after fighting with neighbor lady committed suicide

सवारियों के सामने पड़ोसियों से हुई मारपीट, फिर महिला ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम

Thu, 12 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 12 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
after fighting with neighbor lady committed suicide
- फोटो : bureau

हिमाचल के जिला मंडी में सवारियों के सामने म‌हिला की पड़ोसियों से मारपीट हो गई। इसके बाद  महिला ने ऐसा कदम खतरनाक उठाया, जिससे हर सुनने वाले की रूह कांप उठी।

विज्ञापन


मराथू से मंडी आने वाली सरकारी बस में सवारियों के सामने पड़ोसियों से कहासुनी और मारपीट के बाद एक महिला ने वापस घर आकर फंदा लगा जान दे दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह महिला अपने बेटे को मंडी इलाज के लिए ला रही थी। 
विज्ञापन


इसी बीच उधारी को लेकर पड़ोसी मां बेटे से बहसबाजी हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ घर लौट आई। मंगलवार रात को महिला लापता हो गई। बुधवार को महिला का शव पुराने घर में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

after fighting with neighbor lady committed suicide

पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें महिला ने सीधे तौर पर पड़ोसी मां बेटे को मौत का जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी मां बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा कायम कर लिया है। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और करीब एक साल से बिस्तर पर ही है। पुलिस थाना सदर जिला मंडी में शिकायतकर्ता महिला के ससुर दलीप सिंह पुत्र मंगतु राम निवासी मराथू ने कहा कि आरोपी सावित्री ने अपने बेटे कमलू की शादी के लिए कुछ रुपये उधार लिए थे।

क्या है पूरा मामला

after fighting with neighbor lady committed suicide

मंगलवार को उसके पोते को कुत्ते ने काट खाया। बहू पोते को लेकर सुबह आठ बजे सरकारी बस में मंडी अस्पताल के लिए निकली। लेकिन, कुछ देर बाद वह वापस आ गई। पूछा तो पोते ने बताया कि बस छूट गई। जिसके बाद वह ड्यूटी के लिए मंडी की तरफ चला गया। 

मंडी में ड्यूटी के दौरान उसे एक परिचित ने बताया कि उसकी बहू के साथ सावित्री और उसके बेटे कमलू निवासी मराथू ने बस की सवारियों के सामने मारपीट की है। शाम को  करीब 6.15 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसे अपनी बहू घर पर नहीं मिली। 

उसकी तलाश शुरू की गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब  07.00 बजे सुबह जब वह बहू को ढूंढता हुआ अपने पुराने घर पहुंचा तो उसके ऊपरी मंजिल के कमरे में बहू को दुपट्टे के फंदे में लटके हुए पाया। सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने सुसाइड नोट में ये लिखा

after fighting with neighbor lady committed suicide

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में महिला रीता ने लिखा है कि मेरी मृत्यु का कारण गंगा राम की पत्नी और बेटा है। भरी बस में दोनों ने मेरी बेइज्जती की है। जिसे मैं सहन नहीं कर सकती। उधर पुलिस ने ससुर के बयान पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मां बेटे को धर दबोचा है।  

चार हजार उधार की बात आई सामने: सुनील 
थाना सदर के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करे जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी मां बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शव के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आरोपी मां बेटे ने शादी के लिए चार हजार मृतका के ससुर से उधार लिए थे। इन्हीं पैसों को लेकर बस में बहसबाजी हुई है और नौबत मारपीट तक आ पहुंची। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed