फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After cm sukhvinder Sukhu returns from Dubai, departments will be divided among ministers, portfolios of many

Himachal News: सीएम सुक्खू के दुबई से लौटने के बाद मंत्रियों में बंटेंगे विभाग, कई के पोर्टफोलियो बदलेंगे

Wed, 13 Dec 2023 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Dec 2023 10:40 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बार-बार कई मंत्रियों को अपनी परफारमेंस सुधारने की बात करते रहते हैं। विभागों में क्या-क्या चल रहा है, मुख्यमंत्री स्वयं हर सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं। 

विज्ञापन
After cm sukhvinder Sukhu returns from Dubai, departments will be divided among ministers, portfolios of many
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दुबई लौटने के बाद ही नए बने दो मंत्रियों को विभाग बंटेंगे, वहीं कई के पोर्टफोलियो बदलने की संभावना है। जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा और घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बार-बार कई मंत्रियों को अपनी परफारमेंस सुधारने की बात करते रहते हैं। विभागों में क्या-क्या चल रहा है, मुख्यमंत्री स्वयं हर सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं।

विज्ञापन


अगर किसी कारणवश सोमवार को बैठक नहीं होती है तो अगले दिन अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया जाता है। इसमें नई-नई योजनाओं को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री सुक्खू कई मंत्रियों के कार्यों से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इनके विभाग बदलकर किसी दूसरे मंत्री को दिए जाने हैं। कार्य में दिलचस्पी न लेने वाले कई मंत्रियों को छोटे महकमे देने का मामला भी सरकार के विचाराधीन है। हालांकि मुख्यमंत्री के दुबई से लौटने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन


हिमाचल में निवेश का न्योता देने आज दुबई जाएंगे सीएम
 हिमाचल प्रदेश में निवेश का न्योता देने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दुबई रवाना होंगे। 13 से 16 दिसंबर तक यूएई में आयोजित हो रही इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ सरकार के आला अधिकारी भी रहेंगे। दो माह पहले यूएई के हिमाचली कारोबारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में भी प्रदेश में निवेश का न्योता दिया था। दुबई की प्रतिष्ठित कंपनी औजन ग्रुप होल्डिंग (एजीएच) प्रदेश में फाइव स्टार होटल स्थापित करने में रुचि दिखा चुकी है। सरकार को इस दौरे से 6,000 करोड़ के निवेश की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुक्खू 2027 तक प्रदेश को देश का सबसे अमीर राज्य बनाने और प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों की हरसंभव मदद करने की बात कई मंचों पर कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक यूएई से बड़ा औद्योगिक निवेश लाने की कोशिश है। दुबई दुनिया के अन्य देशों में औद्योगिक निवेश का इच्छुक है। हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकता है। प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों के लिए धारा-118 में भी विशेष प्रावधान किए हैं। मुख्यमंत्री 17 दिसंबर को दुबई से लौटेंगे और 19 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र में शामिल होंगे। दुबई जाने वाले सात सदस्यीय दल में मुख्यमंत्री के अलावा पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पर्यटन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और विवेक भाटिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed