{"_id":"600ea7378ebc3e32a334b920","slug":"after-15-years-in-shimla-january-will-pass-without-snowfall-read-the-whole-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला में 15 साल बाद बिना बर्फबारी के ही गुजरेगा जनवरी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में 15 साल बाद बिना बर्फबारी के ही गुजरेगा जनवरी, जानें पूरा मामला
Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला में 15 साल बाद जनवरी का महीना बिना बर्फबारी के गुजरने के आसार हैं। इस माह में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। 31 जनवरी तक शहर में बर्फबारी के आसार भी नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले वर्ष 2007 में जनवरी का महीना बिना बर्फबारी के रहा था। साल 2020 में राजधानी शिमला में जनवरी के दौरान छह बार बर्फबारी हुई थी। शिमला शहर में बीते साल जनवरी में 69.4 सेंटीमीटर हिमपात रिकॉर्ड हुआ था। बीते 19 सालों में से सिर्फ सात साल ही जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है।
11 सालों के दौरान 10 सेंटीमीटर से ज्यादा शिमला में जनवरी के दौरान बर्फ नहीं गिरी। शिमला में साल 2005 के नवंबर, दिसंबर और साल 2006 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई। साल 2007 में जनवरी में बर्फबारी नहीं हुई। साल 2009-10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में दर्ज की गई। साल 1995 में नवंबर महीने के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। साल 2019 के जनवरी महीने में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।

इन सालों में दस सेंटीमीटर से कम हुई बर्फबारी
साल बर्फबारी (सेंटीमीटर)
2001 9.9
2003 9.8
2006 0.0
2007 0.0
2008 1.0
2009 8.7
2010 1.8
2011 8.5
2015 9.9
2016 2.1
2018 7.3
इन पांच सालों में हुई अच्छी बर्फबारी
साल बर्फबारी (सेंटीमीटर)
2004 96.6
2005 94.3
2012 95.0
2013 63.6
2017 82.7
2019 61.0
2020 69.4