फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   advertisement to fill vacant post lecturer school new differently abled quota

उच्च शिक्षा निदेशालय: दिव्यांग कोटे से भरे जाएंगे स्कूल प्रवक्ता न्यू के 70 पद

Tue, 16 Nov 2021 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Nov 2021 08:36 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि अंग्रेजी विषय में 6, हिंदी में 7, इतिहास में 7, राजनीति शास्त्र में 6, अर्थशास्त्र में 2, गणित में 3, संस्कृत में एक, भूगोल शास्त्र में एक, वाणिज्य में 17, भौतिक विज्ञान में 13, जीव विज्ञान में 2, संगीत वाद्य में एक संगीत, संगीत गायन में एक और रसायन विज्ञान विषय में 3 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
advertisement to fill vacant post lecturer school new differently abled quota
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो)

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 70 पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। पात्र उम्मीदवारों से सादे कागज पर 6 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि अंग्रेजी विषय में 6, हिंदी में 7, इतिहास में 7, राजनीति शास्त्र में 6, अर्थशास्त्र में 2, गणित में 3, संस्कृत में एक, भूगोल शास्त्र में एक, वाणिज्य में 17, भौतिक विज्ञान में 13, जीव विज्ञान में 2, संगीत वाद्य में एक संगीत, संगीत गायन में एक और रसायन विज्ञान विषय में 3 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु के व्यक्ति पात्र होंगे। प्रवक्ता स्कूल न्यू की भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ होना अनिवार्य है। व्यवसायिक शैक्षणिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से व्यवसायिक कोर्स के रूप में 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड होना या दो वर्ष का इंटिग्रेटिड एमएससी एड कोर्स होना जरूरी है। आवेदन करने वाला व्यक्ति हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर निदेशक उच्च शिक्षा के पास आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed