{"_id":"60c78f50d61fbb4845325bd8","slug":"adventure-activities-ban-on-paragliding-lifted-12-pilots-took-off-in-beed-billing","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक गतिविधियां: पैराग्लाइडिंग से रोक हटी, बीड़ में 12 पायलटों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक गतिविधियां: पैराग्लाइडिंग से रोक हटी, बीड़ में 12 पायलटों ने भरी उड़ान
Tue, 15 Jun 2021 12:29 PM IST
Krishan Singh
राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:29 PM IST
सार
पैराग्लाइडिंग शुरू होने के बाद बीड़ में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से आने वाले दिनों में बीड़ और धर्मशाला में पर्यटन व्यवसाय के पटरी पर लौटने की आस बंधी है।
विज्ञापन
बीड़ में पैराग्लाइडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में साहसिक खेल गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है। पायलट कोविड नियमों की पालना करते हुए सुबह नौ बजे से लेकर पांच बजे तक ही उड़ान भर सकेंगे। शनिवार-रविवार को उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा। बीड़ में सोमवार को दो दर्जन से अधिक टेंडम उड़ानें हुईं।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग शुरू होने के बाद बीड़ में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से आने वाले दिनों में बीड़ और धर्मशाला में पर्यटन व्यवसाय के पटरी पर लौटने की आस बंधी है। डेढ़ माह के बाद शुरू हुई पैराग्लाइडिंग से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हर व्यक्ति ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
घाटी के पायलट बीते एक साल से रोजगार को लेकर चिंतित हैं। वर्तमान में घाटी में 230 के करीब पायलट पर्यटन विभाग से पंजीकृत होकर टेंडम उड़ाने भरते हैं। पर्यटन व्यवसाय उड़ानों पर अधिक निर्भर करता है। बीड़ और आसपास के क्षेत्र में दो सौ के करीब छोटे-बड़े होटल, होम-स्टे और गेस्ट हाउस मौजूद हैं। सोमवार से उड़ानों का सिलसिला शुरू होने के बाद अब वीकेंड पर पर्यटकों की चहल-पहल में बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग पायलट यूनियन बीड़ बिलिंग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने घाटी में उड़ानों की अनुमति देने के लिए सरकार और पर्यटन उपनिदेशक सुनयना शर्मा का आभार व्यक्त किया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि उड़ानों के शुरू होने से होटलों में भी ऑक्युपेंसी बढ़ेगी। पर्यटन उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार ही पायलट उड़ाने भर सकेंगे।