फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   advance booking for hotels in shimla special party arrangement for christmas celebration

शिमला: पहाड़ों की रानी में दो साल बाद क्रिसमस सैलिब्रेशन की तैयारी, होंगी पार्टियां, गाला डिनर का भी बंदोबस्त

Tue, 21 Dec 2021 11:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 AM IST
सार

शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि दो साल बाद इस बार शिमला में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर जमकर धमाल की तैयारी है। शहर के होटलों और रेस्तरां में डीजे पार्टियां होंगी। डाइन एंड डांस के साथ गाला डिनर का भी बंदोबस्त है। 

विज्ञापन
advance booking for hotels in shimla special party arrangement for christmas celebration
क्रिसमस ट्री की सजावट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल कोरोना की मार झेलने के बाद इस साल हिल्सक्वीन भव्य तरीके से क्रिसमस सैलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रिसमस के मौके पर शहर के होटलों में विशेष पार्टियां होंगी। पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में सैलानी डीजे की धुनों पर थिरकेंगे। होटलों और रेस्तरां में डाइन एंड डांस के साथ गाला डिनर का बंदोबस्त होगा। क्रिसमस के मौके पर सैंटा बच्चों को गिफ्ट भी बांटेंगे। शहर के होटलों में करीब सौ फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


होटल और रेस्टोरेंट संचालक सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी को पूरी तरह भूनाने की तैयारी में हैं। सैलानियों के मनोरंजन के लिए क्रिसमस पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। डाइन एंड डांस के लिए होटलों के रेस्टोरेंट और टैरेस को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। रिसेप्शन पर क्रिसमस ट्री की गुब्बारों, स्टार और फूलों से सजावट की जा रही है। होटलों में सैलानियों को लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


गाला डिनर में सैलानियों के बड़े समूहों के लिए एक ही जगह पर डांस के साथ इंडियन, कांटीनेंटल फूड परोसने की तैयारी है। शहर में रेस्तरां की क्रिसमस थीम पर सजावट की जा रही है। क्रिसमस पार्टी के दौरान क्रिसमस केक काटने का भी खास इंतजाम है। होटल संचालकों ने सैलानियों के लिए न्यू ईयर पैकेज भी जारी किए हैं। 4500 से 22000 तक के पैकेज में तीन रातों का स्टे, खाना पीना, पार्टी और साइट सीन शामिल किया है। एडवांस बुकिंग पर 10 से 20 फीसदी डिस्कांउट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों और रेस्टोरेंट्स में होंगी डीजे पार्टियां : प्रिंस
शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि दो साल बाद इस बार शिमला में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर जमकर धमाल की तैयारी है। शहर के होटलों और रेस्तरां में डीजे पार्टियां होंगी। डाइन एंड डांस के साथ गाला डिनर का भी बंदोबस्त है। 

अतिथियों को परोसे जाएंगे विशेष व्यंजन: नंदलाल
पर्यटन विकास निगम के डीजीएम नंदलाल शर्मा ने बताया कि क्रिसमस ईव पर डीजे म्यूजिक और डाइन एंड डांस का आयोजन किया जाएगा। मेहमानों को खास व्यंजन परोसे जाएंगे और गिफ्ट भी दिए जाएंगे।


नारकंडा में इग्लू बना आकर्षण का केंद्र
शिमला के साथ लगते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में बर्फबारी के बाद स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किया इग्लू सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। हाटू पीक से पहले झमूनडा लेक के पास 10 बाई 10 का इग्लू तैयार किया है। बर्फ के इस गोलाकार कमरे में सैलानियों को ठहराने का भी बंदोबस्त है। पर्यटन कारोबारी सचिन डोगरा ने बताया कि बर्फ में अठखेलियां करने रोजाना शिमला से बड़ी संख्या में सैलानी नारकंडा पहुंच रहे हैं। होटल कारोबारी विक्रांत श्याम ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए नारकंडा के अधिकतर होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed