{"_id":"6156f4098ebc3e4af0306949","slug":"admission-in-mahatma-gandhi-government-engineering-college-kotla-jeori-rampur-shimla-classes-from-27-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश शुरू, 27 अक्तूबर से कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश शुरू, 27 अक्तूबर से कक्षाएं
Sat, 02 Oct 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहन मेहता, अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
मोहन मेहता, अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:03 AM IST
सार
कोटला में अभी भी पर्याप्त एकोमोडेशन नहीं होने के कारण इस वर्ष प्रथम सत्र को ही यहां पर शुरू किया जा रहा है। ऑल इंडिया काउंसिल टेक्निकल एजूकेशन से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में अभी सिविल और मेकेनिकल विषय ही शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला (ज्यूरी) में 27 अक्तूबर से नया सत्र शुरू हो जाएगा। पहले वर्ष की कक्षाएं कोटला में शुरू करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग ने सुंदरनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में अपना स्टाफ नियुक्ति कर कार्य शुरू कर दिया है। नए कॉलेज परिसर में पहली बार प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। कोटला में भवन की सुविधा न होने से महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं पिछले पांच वर्षों से मंडी के सुंदरनगर में चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के छात्रों को हॉस्टल सुविधा के लिए कोटला में ही एसजेवीएन के ट्रेनिंग सेंटर को लेने के प्रयास चल रहे हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीक्षक ग्रेड-1 श्याम सिंह नेगी सहित करीब आधा दर्जन स्टाफ कोटला में कार्यालय और एडमिशन की सारी प्रक्रिया देख रहे हैं। कोटला में प्रथम वर्ष के लिए सिविल की 60 सीटें और मेकेनिकल की 60 सीटें भरवाई जाएंगी।
विज्ञापन
कोटला में अभी भी पर्याप्त एकोमोडेशन नहीं होने के कारण इस वर्ष प्रथम सत्र को ही यहां पर शुरू किया जा रहा है। ऑल इंडिया काउंसिल टेक्निकल एजूकेशन से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में अभी सिविल और मेकेनिकल विषय ही शुरू किए गए हैं। जबकि इलेक्ट्रिकल, आईटी और कंप्यूटर के ट्रेड भी पर्याप्त सुविधा के बाद भविष्य में शुरू किए जाने हैं। कॉलेज में 85 प्रतिशत हिमाचली छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
जबकि 15 प्रतिशत राज्य से बाहरी छात्रों को सीटें आरक्षित हैं। प्रिंसिपल प्रो. राकेश ठाकुर ने बताया कि प्रथम सत्र की कक्षाएं नए भवन में शुरू की जाएंगी। कोटला में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद यदि कुछ सीटें खाली रहेंगी तो ऑन स्पॉट राउंड में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।