{"_id":"0ee30f0efcbefa45a0d4bfa71a174e5a","slug":"admission-in-army-college-is-starting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कॉलेज में दाखिला चाहिए तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य कॉलेज में दाखिला चाहिए तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 27 Aug 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में जुलाई 2015 के सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन 30 अक्तूबर 2014 से पूर्व करना होगा। कर्नल एचएस बैंसला ने बताया कि देश के चुनिंदा स्थानों पर यह परीक्षा एक और 2 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र सामान्यतया हर राज्य की राजधानी में होगा। कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2015 को साढे़ 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2002 से पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
इस तिथि को उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए या सातवीं पास कर चुका हो। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम 1 और 2 दिसंबर 2014 को लिखित परीक्षा होगी। इसमें अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान शामिल है।
विज्ञापन
इसके बाद 7 अप्रैल 2015 को मौखिक परीक्षा होगी। इसमें उम्मीदवारों का बौद्धिक ज्ञान और व्यक्तित्व परीक्षण होगा। साक्षात्कार केवल उन्हीं उम्मीदवारों का होगा, जो लिखित परीक्षा में पास होंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
आवेदन पत्र कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन देहरादून बैंक कोड नंबर- 01576 के नाम से बैंक ड्राफ्ट के जरिये मंगवाए जा सकते हैं।