फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Additional buses will run for Shaktipeeth of Himachal in Navratri 2019

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Fri, 20 Sep 2019 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Additional buses will run for Shaktipeeth of Himachal in Navratri 2019

नवरात्र पर एचआरटीसी हिमाचल की शक्तिपीठों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। किस डिपो से धार्मिक स्थानों के लिए कितनी बसें चलाई जानी हैं, सरकार ने आरएम से इसकी रिपोर्ट मांगी है। वर्तमान में परिवहन निगम के बेड़े में करीब 3100 बसें हैं। इनमें दर्जनों बसें सड़कों पर खड़ी हैं।

विज्ञापन


इन बसों को नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए चलाया जाना है। ये बसें चलाए जाने से जहां श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, वहीं परिवहन निगम की आय में भी इजाफा होगा। फिलहाल, निगम प्रबंधन ज्वालाजी, नयनादेवी, तारादेवी, चिंतपूर्णी आदि धार्मिक स्थलों के लिए अतिरिक्त बसें चलने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों की शक्तिपीठों के लिए भी बसें भेजी जानी हैं, जबकि कई बसें ऐसी हैं जो लोगों की डिमांड अनुसार चलाई जाएंगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को एडवांस बुुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बुकिंग नवरात्र शुरू होने से दो-तीन दिन पहले शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। निगम प्रबंधन इन शक्तिपीठों से आधे घंटे बाद बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है।

 

इस नवरात्रि, महा अष्टमी पर अर्पित करें मां वैष्णो देवी को भेंट व प्रसाद, जीवन की सारी समस्याएं होंगी दूर


नवरात्र पर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। जिला मुख्यालय और डिपो से शक्तिपीठों के लिए बसें चलाई जानी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को इस फैसले पर विचार किया जा रहा है।- गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed