फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Adani proposes Rs 9.01 fare in Darlaghat, truck operators adamant on Rs 12

हिमाचल: दाड़लाघाट में अदाणी ने 9.01 रुपये भाड़े का दिया प्रस्ताव, ट्रक ऑपरेटर 12 पर अड़े

Wed, 08 Feb 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट/अर्की(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट/अर्की(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 10:50 PM IST
सार

 अदाणी कंपनी ने प्रति टन 9.01 रुपये प्रति किलोमीटर मालभाड़ा देने का अनौपचारिक प्रस्ताव रखा, जिसे ट्रक ऑपरेटरों ने नकार दिया। ऑपरेटरों ने कहा कि पहले वे 10.20 रुपये लेने को तैयार थे, लेकिन अब 12 रुपये से कम नहीं लेंगे।

विज्ञापन
Adani proposes Rs 9.01 fare in Darlaghat, truck operators adamant on Rs 12
अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के बीच बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा विवाद के 57 दिन बाद बुधवार को पहली बार दाड़लाघाट में अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के बीच चली दो दौर की बैठक बेनतीजा रही। अदाणी कंपनी ने प्रति टन 9.01 रुपये प्रति किलोमीटर मालभाड़ा देने का अनौपचारिक प्रस्ताव रखा, जिसे ट्रक ऑपरेटरों ने नकार दिया। ऑपरेटरों ने कहा कि पहले वे 10.20 रुपये लेने को तैयार थे, लेकिन अब 12 रुपये से कम नहीं लेंगे।

विज्ञापन


गौर हो कि इस मामले में प्रदेश सरकार के दिलचस्पी न लेने के चलते अब सीमेंट कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर खुद वार्ता कर रहे हैं। इससे पहले गत दिनों पंचकूला में बरमाणा और दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंपनी प्रबंधकों ने वार्ता की थी। इसके बाद बरमाणा में भी वार्ता हुई। अब बुधवार को दाड़लाघाट में पहले दौर की बैठक सुबह 11:00 बजे हुई। ढाई घंटे चली बैठक में अदाणी कंपनी ने ऑपरेटरों को पहले 8.50 रुपये पहाड़ी व 6.50 रुपये मैदानी इलाकों के रेट बताए। ऑपरेटर नहीं मानें तो 9.01 रुपये का अनौपचारिक प्रस्ताव भी दिया। ट्रक ऑपरेटरों ने उसे भी मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे दौर की बैठक शाम 4:30 बजे के बाद हुई। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने अदाणी कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन बात नहीं बनी। वार्ता फेल होने के बाद ऑपरेटरों के चार प्रतिनिधियों ने 2010 में तय मालभाड़े का फार्मूला भी कंपनी प्रबंधकों को समझाया। बैठक में अदाणी समूह के नार्थ लॉजिस्टिक हेड नीलेश श्रीवास्तव, निर्माण अधिकारी अंबुजा मनोज जिंदल के अलावा दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों की आठ सभाओं के सदस्यों ने भाग लिया। बाघल लैंड लूजर के पूर्व प्रधान रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि अदाणी कंपनी ने मालभाड़े की दरें काफी कम बताईं, जो स्वीकार नहीं हैं। एसडीटीओ के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल ने कहा कि बैठक विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed