{"_id":"63eddef200cadb08ec0c7f73","slug":"adani-cement-dispute-truck-operators-meet-union-minister-anurag-thakur-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदाणी सीमेंट विवाद: अनुराग ठाकुर से मिले ट्रक ऑपरेटर, बोले- जल्द होगा समाधान, सरकार कर रही पूरा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदाणी सीमेंट विवाद: अनुराग ठाकुर से मिले ट्रक ऑपरेटर, बोले- जल्द होगा समाधान, सरकार कर रही पूरा प्रयास
Thu, 16 Feb 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:24 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है, उससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। वे एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाड़लाघाट, बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। अनुराग ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर उनके परिवार के सदस्य हैं। सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ा घाटा हुआ है, यह गंभीर स्थिति है। वीरवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी कैबिनेट से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है, उससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। वे एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन
ऑपरेटरों ने अपनी समस्याएं रखी हैं और इनको समझने के बाद वह भी केंद्र में बात करेंगे। इस समस्या से हिमाचल की अर्थव्यवस्था भी काफी बिगड़ी है। वह प्रयास करेंगे कि जल्दी से जल्दी यह समस्या समाप्त हो और रोड पर ट्रक एक बार फिर आवागमन करते दिखाई दें।
विज्ञापन