फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actro Sunny Deol share video of snowfall in manali

ताजा बर्फबारी देख गदगद हुए सनी देयोल, वीडियो किया शेयर

Sun, 16 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Sun, 16 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Actro Sunny Deol share video of snowfall in manali

बॉलीवुड स्टार सनी देयोल पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग और हामटा पास की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी को देखकर गदगद हो गए हैं। उन्होंने खुद वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि हिमाचल स्वर्ग से भी सुंदर है।

विज्ञापन


सनी देओल अपने बेटे कर्ण देयोल को लांच करने के लिए बना रहे पल पल दिल के पास फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आए हैं। यहां पहुंचते ही वे पर्यटन नगरी की सैर पर निकल गए और शूटिंग के लिए लोकेशन भी देखते रहे।
विज्ञापन


रोहतांग और हामटा के आसपास पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी को देखकर गाड़ी से उतरे और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। बाद में इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो

Actro Sunny Deol share video of snowfall in manali

उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया में बड़ी तादाद से शेयर किया जा रहा है। सनी कुछ दिन में कर्ण देओल की फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। पहले भी इस फिल्म के अधिकतर सीन मनाली में शूट किए गए हैं, लेकिन फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने फिल्म के कुछ सीन नए सिरे से शूट करने की सलाह दी है।

इस पर सनी देओल यूनिट के साथ मनाली पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग कोठी, सोलंग वैली, मनाली, हामटा, जाणा और 15 मील के जंगलों में की जानी है। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सनी देओल के मनाली पहुंच गए हैं। जल्द शूटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed