फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Yami Gautam will appeal to give smart phones to needy children

जरूरतमंद बच्चों को स्मार्ट फोन देने की अपील करेंगी अभिनेत्री यामी गौतम

Wed, 14 Jul 2021 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 11:11 AM IST
सार

यामी गौतम के संदेश को भी शिक्षा मंत्री विधिवत तौर पर लांच करेंगे। योजना के शुभारंभ के लिए कई एनजीओ और उद्योगपतियों ने शिक्षा विभाग के पास करीब एक हजार स्मार्ट मोबाइल फोन जमा भी करवा दिए हैं। 

विज्ञापन
Actress Yami Gautam will appeal to give smart phones to needy children
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई अब स्मार्ट मोबाइल फोन की कमी के चलते प्रभावित नहीं होगी। आज शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर राज्य सचिवालय से डोनेट डिवाइस योजना का शुभारंभ करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की इस योजना का देश-विदेश में व्यापक प्रचार करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम मदद करेंगी। हिमाचल से संबंधित अदाकारा यामी गौतम सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो मैसेज के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को स्मार्ट फोन देने की अपील करेंगी। गुरुवार को यामी गौतम के संदेश को भी शिक्षा मंत्री विधिवत तौर पर लांच करेंगे। योजना के शुभारंभ के लिए कई एनजीओ और उद्योगपतियों ने शिक्षा विभाग के पास करीब एक हजार स्मार्ट मोबाइल फोन जमा भी करवा दिए हैं।

विज्ञापन


15 जुलाई के बाद इच्छुक लोग स्वयं भी पात्र विद्यार्थियों तक सीधे मोबाइल फोन पहुंचा सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है। इसके माध्यम से स्मार्ट मोबाइल फोन देने के इच्छुक लोग स्वयं स्कूलों का चयन कर वहां फोन डोनेट कर सकेंगे। बीते सप्ताह शिक्षा मंत्री ने हर बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई सुचारु तौर पर चलाने के लिए डोनेट डिवाइस योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना कार्यालय ने विस्तृत रुपरेखा तैयार कर ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसएसए के परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने प्रदेश के सभी बीआरसीसी और डीपीओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। शिक्षा विभाग ने हर घर पाठशाला कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों को यूनिक आईडी देने का फैसला लिया है। 23 जुलाई तक हर विद्यार्थी का इस यूनिक आईडी से पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद स्मार्ट मोबाइल फोन से वंचित विद्यार्थियों का आंकड़ा पता चलेगा। अभी कई विद्यार्थियों ने कई व्हाट्सएप नंबरों से पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed