फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actress shenaz treasury participate in Marathon in kullu himachal pradesh

फिटनेस: शहनाज ने मैराथन दौड़ में लिया भाग, लोगों के साथ डाली नाटी

Sun, 24 Oct 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Oct 2021 05:55 PM IST
सार

तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत पेखड़ी के तनु ने दस किमी दौड़ एक घंटा और पांच मिनट में पूरी की। दलीप सिंह दूसरे और पुष्पेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
actress shenaz treasury participate in Marathon in kullu himachal pradesh
बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस पर आधारित चार दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का समापन बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरी ने किया। बच्चों और युवाओं के लिए 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़, स्थानीय महिला मंडल के लिए नाटी और योग का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


ट्रेवाथोन संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों के लिए प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण पर भी कार्यशाला हुई। महिला मंडल हंसपुरी मनहार ने नाटी के साथ योग के बारे में बताया। पर्यटकों और अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरी ने भी स्थानीय लोगों के साथ नाटी डाली।
विज्ञापन




तीर्थन घाटी के पर्यटन कारोबारी एवं योग शिक्षक नीरज ठाकुर ने योग की बारीकियां सिखाईं। नागनी खेल मैदान से लेकर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार तक दस किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ में अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरी सहित करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन अलग-अलग ग्रुपों में हुई। इसमें युवा, पुरुष और महिला वर्ग की प्रतिभागी शामिल रहीं। युवा वर्ग में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत पेखड़ी के तनु प्रथम रहे। उन्होंने दस किमी दौड़ एक घंटा और पांच मिनट में पूरी की। दलीप सिंह दूसरे और पुष्पेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के अजय ने बाजी मारी। उन्होंने एक घंटा 44 मिनट में दौड़ पूरी की। अभि और स्पर्श दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कर्नाटक के इतोशा ने पहला स्थान पाया। उन्होंने दो घंटे पांच मिनट में दौड़ पूरी की। अमृता दूसरे और तन्वी तृतीय रहीं। विजेताओं को अभिनेत्री शहनाज ने सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed